Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में वोटरों को डराने-धमकाने की घटनाएं, एफआईआर

दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर क्षेत्र के काकद्वीप में मतदाताओं को धमकाने की शिकायतों के बाद राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल आज रविवार को हालात का जायजा लिया.
 
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल

Kolkata :  पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर के कुछ हिस्सों में डराने-धमकाने की घटनाएं सामने आयी है, जिससे मतदाताओं की सुरक्षा और मतदान अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर चिंता बढ़ गयी है.

 

एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दिख रहा है कि रात के अंधेरे मे कुछ बाइक सवार डायमंड हार्बर की क़ॉलोनियों में घूम रहे हैं.  

 

इस खबर के फैलते ही आयोग के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डायमंड हार्बर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है.

 

 

 

26 अप्रैल, 2026 को एफआईआर केस नंबर 153/26 भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें धमकी, बाधा और गैरकानूनी आचरण से संबंधित प्रावधान शामिल हैं. 

 

खबर है कि  दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर क्षेत्र के काकद्वीप में मतदाताओं को धमकाने की शिकायतों के बाद राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल आज रविवार को हालात का जायजा लिया.

 

काकद्वीप के चुनाव अधिकारी और स्थानीय पुलिस को निर्देश दिये हैं कि  मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हों  किसी भी मतदाता को कोई डराये या धमकाये नहीं, जिससे वे बिना किसी भय के वोट डाल सके.

 

दरअसल डायमंड हार्बर इलाके में कुछ बाइक सवार लोगों द्वारा मतदाताओं को डराने-धमकाने की बात सामने आयी थी. एक बाइक रैली में धमकी भरे नारे  लगाए गये थे.

 

 इससे पहले शुक्रवार को चुनाव आयोग ने  डायमंड हार्बर के एडिशनल एसपी और एसडीपीओ समेत पांच पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया था. इन अधिकारियों पर आचार संहिता के गंभीर उल्लंघन और निष्पक्षता बनाए रखने में विफल रहने का आरोप था.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही