Search

 
 
 

बरसात में बढ़ जाती है सर्पदंश और घर में घुसने की घटनाएं, रांची के रमेश करते हैं सांपों को रेस्क्यू, देखें तस्वीरें

 
Vijay Kumar Ranchi: बरसात के दिनों में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जून-जुलाई के महीने में सांप काटने की घटनाएं सबसे ज्यादा होती हैं. इसके पीछे की वजह यह है कि मई से जुलाई के दौरान सांप अंडे देते हैं और भोजन तलाश करने के लिए अपने बिल से बाहर निकलते हैं, या फिर सांप के बिल में पानी घुस आता है. जिसके कारण सांप अपने बिल से बाहर निकल जाते हैं, लेकिन अगर आपको सांप काट ले या आपके घर या आसपास सांप निकल आता है तो क्या करना चाहिए यह जानना बहुत जरूरी है. रमेश और उनके सहयोगियों ने 5000 से ज्यादा सांपों को रेस्क्यू, देखें तस्वीरें... https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/1-40.jpg"

alt="" width="1040" height="585" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/3-24.jpg"

alt="" width="720" height="533" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/4-21.jpg"

alt="" width="1152" height="532" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/5-21.jpg"

alt="" width="1280" height="960" /> अगर आपके घर में सांप निकल आये तो आप बिल्कुल भी ना घबराएं बल्कि जो सांप को पकड़कर बाहर निकाल दें ऐसे लोगों को बुलाना चाहिए. इन्हीं कामों को बखूबी निभा रहे हैं राजधानी रांची के पिठोरिया क्षेत्र के युवा जांबाज. जो जहरीले से जहरीले सांपों को अपने जान पर खेलकर रेस्क्यू करते हैं. इन लोगों ने अबतक करीब 5000 सांपों को रेस्क्यू किया है. स्नेक कैचर रमेश कुमार महतो को जब भी किसी के घर में सांप घुसने की सूचना मिलती है तो वह अपने सहयोगी शुभम कुमार और रंजीत कुमार महतो के साथ सांप को रेस्क्यू करने के लिए निकल जाते हैं. उनके द्वारा हजारों लोगों के घरों से सांप को निकालकर लोगों की जान बचाने का काम किया गया है. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-67th-bpsc-pt-exam-in-august-calendar-released/">बिहारः

67th BPSC पीटी परीक्षा अगस्त में, कैलेंडर जारी

कोबरा, रसल वाइपर और बैंडेड करैत सबसे खतरनाक और जहरीले

स्नेक कैचर रमेश कुमार महतो बताते हैं सांप का रेस्क्यू करने में 10 से 20 मिनट लगता है. क्योंकि उनके पास सांपों को रेस्क्यू करने के लिए तमाम तरह के औजार होते हैं. जिसकी मदद से वह सांप को आसानी से पकड़ लेते हैं. ज्यादातर सांप विषहीन पाए जाते हैं. उन सांपों को खाली स्थानों पर छोड़ दिया जाता है. वहीं जहरीले सांपों को संरक्षित क्षेत्र में छोड़ा जाता. उन्होंने बताया कि झारखंड में अब तक सांपों के करीब 27 प्रजातियों की पुष्टि हुई है. ज्यादातर सांप जहरीले नहीं होते. कोबरा, रसल वाइपर और बैंडेड करैत ही सबसे खतरनाक और जहरीले होते हैं.

मिट्टी तेल और फिनाइल का करें छिड़काव

स्नेक कैचर रमेश कुमार का कहना है कि घर में अगर सांप घुस जाए तो सबसे पहले मिट्टी का तेल या फिर फिनाइल का छिड़काव कर देना चाहिए. उसकी स्मेल को सूंघकर सांप खुद ब खुद बाहर निकल जाएगा, इसके अलावा एक लंबा डंडा लेकर सांप के सामने खड़े रखें. सांप उसमें चढ जाएगा इसके बाद उसे उठाकर बाहर निकालें और घर से दूर छोड़ दें. सांप एक ऐसा प्रजाति होता है जो घर की दीवार और बाउंड्री के किनारे रेंगता रहता है. इसलिए आसपास की जगह पर झाड़ी नहीं उगने दें. इसे भी पढ़ें-अग्निपथ">https://lagatar.in/agneepath-scheme-will-not-be-returned-coaching-institutes-are-provoking-students-recruitment-will-start-in-airforce-from-june-24-in-navy-from-june-25-and-in-army-from-july-1/">अग्निपथ

स्कीम वापस नहीं होगी, कोचिंग संस्थान छात्रों को भड़का रहे हैं, 24 जून से एयरफोर्स में, 25 जून से नेवी में और 1 जुलाई से सेना में शुरू होगी भर्ती

सांप काटने पर नहीं करना चाहिए झाड़-फूंक और ओझा भगत

रिम्स मेडिसिन विभाग के डॉक्टर बी कुमार ने कहा कि जिस व्यक्ति को सांप ने काटा है उसे चलने फिरने नहीं देना चाहिए. वहीं जिस जगह सांप ने डंसा हो उसके ऊपर रस्सी घुमा घुमा कर बांधना चाहिए. इस दरमियान इस बात का ध्यान रखना चाहिए, रस्सी ज्यादा कसकर नहीं बांधा हो, रस्सी के बांधने से खून का संचार धीमा हो जाता है और शरीर में जहर तेजी से नहीं फैलता. सांप के काटने से लोग तुरंत परेशान हो जाते हैं ऐसे में व्यक्ति को मनोवैज्ञानिक रूप से आत्म बल बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए. सांप काटने के बाद तुरंत किसी भी झाड़-फूंक ओझा भगत नहीं करनी चाहिए. मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना चाहिए और एंटी वेनोम लगवाना चाहिए. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही