Search

 
 
 

चुकंदर को करें अपनी डाइट में शामिल ,मिलेंगे ये फायदे

 
Lagatardesk :  शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है. चुकंदर में कई पोषक तत्व होते हैं, जैसे आयरन, विटामिन ए, कैल्शियम, पोटैशियम, और फ़ाइबर. चुकंदर के सेवन से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं. शरीर में खून की कमी होने पर डॉक्टर इसे अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं.इसका जूस एक बेहतरीन बॉडी डिटॉक्सीफायर है

कैंसर से बचाव में मदद

चुकंदर में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर की कोशिकाओं को कैंसर से बचाने का काम करते हैं. कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचे रहने के लिए आपको रोजाना चुकंदर का सेवन करना चाहिए.

लिवर हेल्थ के लिए फायदेमंद

चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो लिवर को नुकसान से बचाते हैं और लिवर की कोशिकाओं को स्वस्थ रखते हैं. इसमें मौजूद विटामिन सी लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है और लिवर की कार्यक्षमता को भी बढ़ाता है.

हीमोग्लोबिन

चुकंदर में आयरन और फोलेट मौजूद होते हैं, जो हीमोग्लोबिन के निर्माण में मदद करते हैं. अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है तो आपको अपनी डाइट में चुकंदर जरूर शामिल करना चाहिए.

ब्‍लड प्रेशर कम करता है

चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट, खून ले जाने वाली धमन‍ियों को आराम देने और ब्‍लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं, जो हाई ब्‍लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है. इस तरह दिल की सेहत भी अच्‍छी रहती है.

पोषण से भरपूर

चुकंदर में फाइबर, विटामिन सी, फोलेट और बी6 होता है. इसके अलावा इसमें मैंगनीज, पोटेशियम और आयरन जैसे म‍िनरल्‍स हैं, जो ओवरऑल हेल्‍थ के ल‍िए जरूरी हैं. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही