Search

 
 
 

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर कमजोरी, थकान, चक्कर आना और सांस फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में सही खानपान अपनाकर हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिल सकती है.
 

Lagatar desk : शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर कमजोरी, थकान, चक्कर आना और सांस फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में सही खानपान अपनाकर हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

 

आयरन से भरपूर चीजें खाएं

अपने भोजन में पालक, मेथी, ब्रोकली, राजमा, सोयाबीन, दालें, कद्दू के बीज, गुड़, खजूर, मुनक्का और अनार जैसी चीजों को शामिल करें.मांसाहारी लोग लीन मीट और मछली का सेवन भी कर सकते हैं.

 

विटामिन-सी भी है जरूरी

विटामिन-सी शरीर को आयरन अच्छी तरह अवशोषित करने में मदद करता है. इसके लिए नींबू, संतरा, आंवला और अमरूद जैसे फलों का सेवन करें.

 

फोलेट और विटामिन बी-12 लें

लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए फोलेट और विटामिन बी-12 जरूरी होते हैं. अंकुरित अनाज, नट्स, एवोकाडो और खट्टे फलों को अपनी डाइट में शामिल करें.

 

विटामिन बी12 की कमी शरीर को कर देती है खोखला, जानिए किन सब्जियों से मिलेगा  Vitamin B12 | Vitamin B12 deficiency and vegetables rich in vitamin b12,  foods rich in vitamin b12 -

 

चाय और कॉफी से रखें दूरी

खाना खाने के तुरंत बाद चाय, कॉफी या कैल्शियम सप्लीमेंट लेने से बचें. इससे शरीर में आयरन का अवशोषण कम हो सकता है.

 

चाय पीएं या कॉफी, क्या आपको पता है दुनिया के इस सबसे मुश्किल सवाल का जवाब? , लाइफस्टाइल - Hindustan

लोहे की कड़ाही में बनाएं खाना

लोहे के बर्तन में खाना पकाने से भोजन में प्राकृतिक रूप से आयरन की मात्रा बढ़ सकती है.

 

लोहे के बर्तन में भूलकर भी न पकाएं खाने की ये चीजें, जानें कैसे करें Iron Cookware का सही इस्तेमाल? - India TV Hindi

 

अनार और चुकंदर का जूस पिएं

रोजाना चुकंदर, गाजर और अनार का ताजा जूस पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

 

चुकंदर जूस बनाम अनार का जूस: किसका सेवन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में है सहायक?


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही