ज्वार, बाजरा, रागी, चना, उड़द दाल में है गुण हजार LagatarDesk : ज्वार, बाजरा, रागी, चना, उड़द दाल को सर्दियों का सुपर फूड कहते हैं. क्योंकि इनमें प्रोटीन, आयरन, फाइबर और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होती है. इन सुपरफूड्स को मोटा अनाज भी कहा जाता है. नाम भले मोटा है. लेकिन इसके सेवन से शरीर फैलता नहीं है. लेकिन सेहतमंद जरूर होता है. इतना ही नहीं ये मोटे अनाज पाचन को भी बेहतर बनाते हैं. इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होती है. आइए जानते हैं कि सर्दियों में इन मोटे अनाजों को अपनी डाइट में कैसे शामिल करें और इनके फायदे क्या हैं.
बाजरा खाने से ब्लड प्रेशर और वेट दोनों रहेगा कंट्रोल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-2-37.jpg">![]()
class="alignnone size-full wp-image-982834" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-2-37.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
बाजरा प्राचीन भारत का प्रमुख आहार है. यह सर्दियों में शरीर को गरमाहट प्रदान करता है. बाजरे में भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, और जिंक पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. यह डायबिटीज, दिल की बीमारियों और पाचन संबंधी समस्याओं से निपटने में भी मदद करता है. इससे ब्लड प्रेशर और वेट दोनों कंट्रोल में रहता है. सर्दियों के मौसम में आप बाजरे की खिचड़ी, पराठा, और ढोकला बनाकर खा सकते हैं.
ज्वार के सेवन से हार्ट रहेगा हेल्दी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-3-32.jpg">![]()
class="alignnone size-full wp-image-982835" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-3-32.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
ज्वार का सेवन भी सर्दियों में स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है. इसमें प्रोटीन, आयरन, फाइबर और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं. ज्वार खास तौर पर वजन घटाने में मदद करता है, यह ग्लूटेन-फ्री डाइट के लिए भी आदर्श है. ज्वार को खाने से हार्ट हेल्दी रहता है. साथ ही ब्लर्ड में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल रहता है. आप सर्दियों में ज्वार की रोटियां, ज्वार का उपमा और ज्वार का हलवा खा सकते हैं.
ब्लर्ड में शुगर लेवल को कंट्रोल करता है रागी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-4-31.jpg">![]()
class="alignnone size-full wp-image-982836" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-4-31.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
रागी की गिनती भी मोटे अनाज के रूप में होती है, यह सर्दियों में शरीर को गर्मी देता है. साथ ही वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है. रागी का सेवन करने से मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है. साथ ही यह ब्लर्ड में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मददगार है.
उड़द दाल खाने से शरीर में खून की कमी होती है पूरी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-5-30.jpg">![]()
class="alignnone size-full wp-image-982837" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-5-30.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
उड़द दाल भी मोटे अनाजों की श्रेणी में ही आता है. सर्दियों में इसके सेवन से शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा मिलती है. इसमें प्रोटीन, फाइबर और आयरन की भरपूर मात्रा होती है. उड़द दाल पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाती है. इसके सेवन से शरीर में खून की कमी भी पूरी होती है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है.
चना खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल रहेगा कंट्रोल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-6-30.jpg">![]()
class="alignnone size-full wp-image-982838" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-6-30.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
चना में प्रोटीन, फाइबर, और जिंक की भरपूर मात्रा होती है. यह पाचन को दुरुस्त रखने, हृदय रोगों से बचाव और शरीर के तापमान को संतुलित रखने में सहायक है. इस तरह ये सुपर फूड शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है और शरीर की ऊर्जा को बनाये रखता है तो पेट को भी दुरुस्त रखता है. इसके अलावा यह अनाज त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते हैं.
Leave a Comment