Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोदी सरकार में आमदनी गुम और महंगाई बूम पर है : राकेश तिवारी

Advertisement
Advertisement
Bokaro: जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को प्रेस वार्ता हुआ. प्रेस वार्ता झारखंड प्रदेश कांग्रेस बोकारो जिला कोऑर्डिनेटर राकेश तिवारी ने किया. उन्होंने भाजपा की नीतियों की आलोचना की. राकेश तिवारी ने कहा कि 28 मई को केंद्र की भाजपा सरकार 8 वर्षों का सफर पूरा करेगी. उसके बाद नौवें वर्ष में कदम रखेगी. इस दौरान अपनी उपलब्धियों का बखान करेगी. जिला कोऑर्डिनेटर ने कहा कि विपक्ष होने के नाते कांग्रेस का दायित्व है कि भाजपा सरकार को उनकी नाकामियों का आईना दिखाये. आज देश में महंगाई चरम पर है. बेरोजगारी चरम पर है. गिरती अर्थव्यवस्था किसी से छिपी नहीं है. छोटे उद्योग बंद होने के कगार पर हैं. देश में नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है. भावनात्मक मुद्दे आगे कर भाजपा युवाओं को गुमराह कर रही है. नौजवानों की शक्तियों का दुरुपयोग कर रही है. इसे भी पढ़ें-  मोदी">https://lagatar.in/8-years-of-modi-government-completed-congress-said-bjp-completely-destroyed-the-country/">मोदी

सरकार के 8 साल पूरे, कांग्रेस ने कहा, भाजपा ने देश को पूरी तरह से तबाह कर दिया  
उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे हों या महिला उत्पीड़न के, हर तरफ भाजपा सरकार की विफलता दिख रही है. 75 साल में डॉलर के मुकाबले हमारे रुपए की कीमत में गिरावट देखी जा रही है. मोदी सरकार में आमदनी गुम और महंगाई बूम पर है. केंद्र सरकार पहले लूट फिर छूट की नीति पर काम कर रही है. महंगाई से आम जनजीवन बद से बदतर होती जा रही है. कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 8 वर्षों से हो रही सिर्फ बात ही बात भाजपा ने जनता के साथ किया है विश्वासघात. इसे भी पढ़ें-  हैदराबाद">https://lagatar.in/in-hyderabad-pm-modi-called-family-parties-a-political-problem-termed-them-the-biggest-enemy-of-democracy/">हैदराबाद

में पीएम मोदी ने परिवारवादी दलों को राजनीतिक समस्या बताया, लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन करार दिया     
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही