Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड विस चुनाव के प्रत्याशी मीरा मुंडा, अजय कुमार और शशिभूषण मेहता की आय करोड़ों में

Ranchi: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने झाऱखंड विधानसभा के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की कमाई की स्रोत को लेकर रिपोर्ट जारी किया है. रिपोर्ट में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले ऐसे कई उम्मीदवार हैं, जिनकी वार्षिक आय करोड़ों रुपये में है. पहले स्थान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा हैं. वह भाजपा की टिकट पर पोटका विधानसभा से चुनाव लड़ रही हैं. इनकी कुल संपत्ति 14 करोड़ 90 लाख 86960 है. 2023-24 के आयकर रिटर्न के अनुसार, मीरा ने बिजनेस डायरेक्टर और बैंक इंटरेस्ट से कुल 3 करोड़ 72 लाख 54141 रुपये का आयकर रिटर्न भरा है. वहीं जमशेदपुर ईस्ट से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ अजय कुमार दूसरे नंबर पर सबसे अधिक आय अर्जित करने वाले उम्मीदवार हैं. इनकी कुल संपत्ति 43 करोड़ 76 लाख 26439 है. अजय ने अपने आय के स्रोत के रूप में सैलरी, बोर्ड मेंबरशिप, बैक इंटरेस्ट और रेट से प्राप्त होने वाले रकम को दर्शाया है. साथ ही सरकार से मिलने वाले पेंशन को अपनी आय में दर्शाया है. 2023- 24 के आयकर रिटर्न के अनुसार, 2 करोड़ 41 लाख 2280 रुपए का आयकर रिटर्न उन्होंने भरा है. वहीं तीसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के पांकी उम्मीदवार कुशवाहा शशि भूषण मेहता हैं. इनकी कुल संपत्ति 32 करोड़ 15 लाख 46244 की है. खुद के आय के स्रोत के रूप में बिजनेस, कृषि और विधायक के रूप में मिलने वाले वेतन को उन्होंने दर्ज कराया है. वहीं पति-पत्नी के आय के स्रोत के रूप में पेंशन दर्ज किया गया है. 2023- 24 में इन्होंने एक करोड़ 69 लाख 30780 रुपए आयकर रिटर्न दर्ज किया है. इसे भी पढ़ें - सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-urges-pm-to-return-jharkhands-rights/">सीएम

हेमंत सोरेन ने पीएम से किया आग्रह, झारखंड का अधिकार लौटाया जाये

जेडीयू के दोनों उम्मीदवार भी करोड़पति

झाऱखंड में चुनाव लड़ रही प्रमुख राजनीतिक दलो में से पहले चरण के चुनाव में खड़े उम्मीदवारों में भाजपा के 36 उम्मीदवारों में से 30 (80 प्रतिशत) करोड़पति हैं. वहीं झाऱखंड मुक्ति मोर्चा के 23 प्रत्याशियों में 18 (78 प्रतिशत), कांग्रेस के 17 में से 16 (94 प्रतिशत) राजद के 5 में से 4 (80 प्रतिशत) और जेडीयू के 2 में से दोनों प्रत्याशी करोड़पति हैं. एडीआर रिपोर्ट में कहा गया है कि झाऱखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में राजनीतिक दलों पर सर्वौच्च न्यायालय के निर्देशों का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. क्योंकि उन्होंने फिर से आपराधिक मामलों वाले 26 प्रतिशत उम्मीदवारों को चुनाव में खड़ा किया है. इसे भी पढ़ें - एक्शन">https://lagatar.in/state-congress-in-action-three-rebel-leaders-expelled-for-six-years/">एक्शन

में प्रदेश कांग्रेस, तीन बागी नेता छह साल के लिए निष्कासित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही