Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अखिलेश यादव के करीबियों के घर आयकर विभाग की रेड, कई दस्तावेज बरामद

Advertisement
Advertisement
UP : सपा नेता अखिलेश यादव के करीबियों के घरों में आयकर विभाग ने छापेमारी की है. ये रेड शनिवार की सुबह शुरू हुई थी, जो रविवार देर रात तक जारी रही. जिसमें कई दस्तावेज बरामद हुए  है. आयकर विभाग की टीम इसे लेकर जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें - राखी">https://lagatar.in/rakhi-sawant-raised-the-veil-from-this-matter-why-does-she-tolerate-her-husbands-insolence/">राखी

सावंत ने किया खुलासा, आखिर क्यों करती हैं अपने पति की बदतमीजी बर्दाशत

राहुल भसीन के दिल्ली स्थित घर पर रेड पड़ी थी

जानकारी के मुताबिक रविवार को व्यापारी राहुल भसीन के दिल्ली स्थित घर पर आयकर विभाग ने रेड डाली. जिस दौरान आयकर विभाग के हाथ कई बेनामी संपत्तियों के कागजात लगे, साथ- साथ कंपनियों के भी दस्तावेज मिले हैं. जिसके बाद आयकर विभाग की टीम राहुल भसीन से पूछताछ कर रही हैं. इसे भी पढ़ें -सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-20-december-2021/">सुबह

की न्यूज डायरी।20 दिसंबर।CM से मिले कांग्रेसी।विहिप नेता हत्याकांड का खुलासा।चैंबर की बैठक में भड़के जयंत सिन्हा।जानें कैसे कम होंगी सड़क दुर्घटनाएं।समेत कई खबरें और वीडियो

छापेमारी करीब 36 घंटे बाद रविवार की देर रात तक भी जारी रही

बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स की यह रेड अखिलेश यादव के ओएसडी रहे जैनेंद्र यादव, राहुल भसीन, मनोज यादव और जगत यादव के घर पर की जा रही है. यह छापेमारी करीब 36 घंटे बाद रविवार की देर रात तक भी जारी रही. अब तक की जांच में आयकर विभाग को जैनेंद्र यादव उर्फ नीटू के घर से मिनरल वाटर की कंपनी के दस्तावेज भी मिले हैं. इसे भी पढ़ें -‘एक">https://lagatar.in/call-for-protection-of-female-foetus-through-soulful-staging-in-ek-sham-daughters/">‘एक

शाम बेटियों के नाम’ में भावपूर्ण मंचन से कन्या भ्रूण संरक्षण का आह्वान

2012 के बाद जैनेंद्र यादव  की हैसियत में इजाफा हुआ है

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी के चंद साल में ही करोड़ों रुपये टर्नओवर को लेकर आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है. साल 2012 में सपा की सरकार आने के बाद से जैनेंद्र यादव उर्फ नीटू की हैसियत में इजाफा होता चला गया. आयकर विभाग की टीम नीटू और उसके परिवार के साथ ही करीबी रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी गई संपत्ति खंगालने में जुटी हुई है.

सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय घर से 76 हजार रुपये नकद मिले हैं

सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के मऊ और बेंगलुरु स्थित ठिकानों पर भी इनकम टैक्स का छापा पड़ा है. मऊ स्थित घर से आयकर विभाग को करीब 76 हजार रुपये नकद मिले हैं. इनमें राजीव राय के घर काम करने वाले नौकरों के पास से बरामद रकम भी शामिल है. राजीव राय बताया कि के घर पर 15 घंटे की पड़ताल में महज 17 हजार रुपये मिले हैं. इसे भी पढ़ें -बलिदान">https://lagatar.in/naman-paid-tribute-to-ramprasad-bismil-ashfaqullah-khan-and-thakur-roshan-on-the-day-of-sacrifice/">बलिदान

दिवस पर रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खां व ठाकुर रौशन को ‘नमन’ ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा को जब हार का डर सताता है तो ऐसे ही होता है- अखिलेश 

वहीं यूपी चुनाव से पहले इस इस कार्रवाई पर सपा ने सवाल खड़े किये है. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अजय मिश्र जैसे लोगों पर कोई एक्शन नहीं लिया जाता है, जबकि सपा के नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों के जरिये डराया जा रहा है. भाजपा को जब हार का डर सताता है तो ऐसे ही होता है. इसे भी पढ़ें -अखिल">https://lagatar.in/all-india-ex-servicemen-service-council-took-out-shaurya-parakram-yatra/">अखिल

भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने निकाली शौर्य पराक्रम यात्रा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही