Search

 
 
 

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अप्रैल में टैक्सपेयर्स को 15,438 करोड़ किये रिफंड

 

LagatarDesk : इनकम">https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home">इनकम

टैक्स डिपार्टमेंट ने अप्रैल महीने में टैक्सपेयर्स को 15,438 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड किया है. विभाग ने इसकी जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी. जाकारी के अनुसार, अप्रैल में डिपार्टमेंट ने कुल 11.73 लाख टैक्सपेयर्स को रिफंड दिया गया.इसमें पर्सनल इनकम टैक्स के तहत 11.51 लाख टैक्सपेयर्स को 5,047 करोड़ रुपये लौटाये हैं. वहीं कॉरपोरेट टैक्स के अंतर्गत 21,487 करदाताओं को 10,392 करोड़ रुपये रिफंड किया गया.

1 से 3 मई तक डिपार्टमेंट ने 11.73 लाख टैक्सपेयर्स को किया रिफंड

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा कि ये सारे टैक्स एक से तीन मई के बीच लौटाये गये है. इससे पहले वित्त वर्ष 2020-21 में विभाग ने 2.38 करोड़ से अधिक करदाताओं को 2.62 लाख करोड़ रुपये वापस किया था. जबकि वित्त वर्ष 2019-20 में विभाग द्वारा 1.83 लाख करोड़ रुपये टैक्स लौटाया गया था.

NSDL की वेबसाइट पर चेक कर सकते है रिफंड स्टेटस

आप टैक्स रिफंड का स्टेटस नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. नीचे दिये गये तरीके से आप टैक्स रिफंड स्टेटस चेक कर सकते हैं.

  • सबसे पहले तो NSDL की वेबसाइट पर जायें.
  • वेब पेज खुलने के बाद PAN नंबर और असेसमेंट ईयर आदि सभी डिटेल भरें.
  • टैक्स रिफंड का स्टेटस पता चल जायेगा.

डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग पोर्टल से मिल सकती है जानकारी

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग पोर्टल पर भी टैक्स रिफंड स्टेटस चेक किया जा सकता है. नीचे दिये गये तरीके से आप टैक्स रिफंड स्टेटस चेक कर सकते हैं.

  • इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट को ई-फाइलिंग के लिए लॉगिन करें.
  • इसके बाद व्यू रिटर्न्स/फॉर्म्स को सेलेक्ट करें.
  • My Account पर जाकर इनकम टैक्स रिटर्न्स को सेलेक्ट करें. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • एकनॉलेजमेंट नंबर पर क्लिक करें.
  • आपके स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा, जिसमें पूरी जानकारी मिल जायेगी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही