Search

BBC के ऑफिस में आज भी इनकम टैक्स की छापेमारी जारी, पिछले 19 घंटे से अधिकारी कर रहे जांच

New Delhi : मंगलवार को शुरू हुई BBC के ऑफिस में इनकम टैक्स की छापेमारी आज भी जारी है.अधिकारी पिछले 19 घंटे से जांच कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी को लेकर जांच की जा रही है. माना जा रहा है कि आयकर की टीम आज बुधवार को भी अपनी जांच जारी रख सकती है. इसे भी पढ़ें - CBSE">https://lagatar.in/cbse-10th-and-12th-board-exam-starts-from-today-38-83-lakh-children-will-be-included/">CBSE

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 38.83 लाख छात्र होंगे शामिल

जांच में आईटी की टीम की मदद कर रहे हैं- BBC

बता दें कि मंगलवार को आयकर विभाग की टीम BBC के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर पर छापेमारी करने पहुंची थी. जिसके बाद ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिया गया था और कर्मचारियों को दफ्तर छोड़कर घर जाने के लिए कहा गया था. छापेमारी को लेकर बीबीसी की तरफ से एक बयान जारी किया गया है. उस बयान में कहा गया है कि हम अपने कर्मचारियों के साथ हैं, और इस जांच में आईटी की टीम की मदद कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि स्थिति जल्दी ही सामान्य हो जाएगी. हमारा आउटपुट और पत्रकारिता से जुड़ा काम रोजाना की तरह चलता रहेगा.

सिस्टम पर चार कीवर्ड खोजे

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आईटी अफसरों और बीबीसी दिल्ली के संपादकों के बीच टकराव हुआ. इस रेड को लेकर आईटी अफसरों के साथ यह तीखी बहस इस बात पर हुई कि वो बीबीसी दिल्ली के ऑफिस पर सभी सिस्टम की जांच करेंगे. जिसके बाद आईटी अधिकारियों ने ऑफिस के कर्मचारियों के कंप्यूटर में `शेल कंपनी`, `फंड ट्रांसफर`, `विदेशी ट्रांसफर` सहित सिस्टम पर चार कीवर्ड खोजे. बीबीसी के संपादकों ने आईटी अधिकारियों से कहा कि वे अपने सिस्टम पर किसी भी संपादकीय सामग्री का एक्सेस नहीं देंगे. इसे भी पढ़ें - 12">https://lagatar.in/12-advertisements-were-cancelled-jssc-can-give-relaxation-in-the-age-limit-of-10-appointments/">12

विज्ञापन हुए थे रद्द, JSSC 10 नियुक्तियों की आयु सीमा में दे सकता है छूट

दुनिया भर में स्वतंत्र प्रेस के महत्व का समर्थन करते हैं

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि हम भारतीय कर अधिकारियों द्वारा दिल्ली में बीबीसी कार्यालयों की तलाशी के बारे में जानते हैं. मैं और अधिक व्यापक रूप से कहूंगा कि हम दुनिया भर में स्वतंत्र प्रेस के महत्व का समर्थन करते हैं.

 विपक्ष ने बीबीसी की गुजरात दंगों पर बनी डॉक्यूमेंट्री से जोड़ा

वहीं विपक्ष ने इस कार्रवाई को बीबीसी की गुजरात दंगों पर बनी डॉक्यूमेंट्री से जोड़ा है. कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया. अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है.कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हम अडानी मामले में जेपीसी की मांग कर रहे हैं, दूसरी ओर बीबीसी के दफ्तर पर इस तरह की कार्रवाई हो रही है. विनाशकाले विपरीत बुद्धि...
इसे भी पढ़ें - CBSE">https://lagatar.in/cbse-10th-and-12th-board-exam-starts-from-today-38-83-lakh-children-will-be-included/">CBSE

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 38.83 लाख छात्र होंगे शामिल
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp