Search

 
 
 

धनबाद के 9 कोयला कारोबारियों के 56 ठिकानों पर आयकर छापा, 3 करोड़ कैश बरामद

 

 झारखंड, बंगाल, बिहार, छग में सुबह से आयकर टीम की दबिश

Dhanbad : आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को कोयलांचल के नौ कोयला कारोबारियों के 56 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी कर सनसनी फैला दी. झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में कई ठिकानों पर छापेमारी की गयी. धनबाद जिले में ही करीब दो दर्जन ठिकानों पर टीम की दबिश देर रात तक जारी रही. टीम ने तीन करोड़ रुपये नगद बरामद किये हैं. कोयला कारोबारी दीपक पोद्दार के वेडलॉक होटल एंड रिजार्ट में छापेमारी में तीन करोड़ रुपये कैश मिले हैं. टीम ने कोयला कारोबारी दीपक पोद्दार, अनिल खेमका, राजेंद्र कुमार, साबिर आलम, राणा रंजीत सिंह, अनिल कुमार और रवि रवानी के ठिकानों पर दबिश दी है. इनके कार्यालय, आवास और संबंधित ठिकाने आयकर टीम के निशाने पर रहे. टीम में आईटी के करीब 170 अधिकारी व 250 सीआरपीएफ के जवान लगे हैं. इनमें धनबाद के अलावा बाहर की भी टीमें शामिल हैं. अहले सुबह हुई इस छापेमारी से कोयलांचल के कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया. धनबाद में देर रात तक मोबाइल घनघनानाते रहे. चर्चा है कि इन कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी हजारीबाग में ईडी के हत्थे चढ़े कोयला कारोबारी इजहार अंसारी से पूछताछ के बाद मिले सुराग के आधार पर की गयी है.

इन कारोबारियों के ठिकानों पर रेड

दीपक पोद्दार, रवि रवानी, अनिल खेमका, राजेंद्र कुमार, साबिर आलम, राणा रंजीत सिंह व अनिल कुमार

इन ठिकानों पर चल रही छापेमारी

 वेडलाक ग्रीन होटल एंड रिजार्ट बरवाअड्डा जीटीरोड, तेतुलिया कोक प्लांट, श्याम ट्रेडर्स बरवापुल तेतुलिया, जय मां काली उद्योग जियलगोड़ा, गोविंदपुर, टिकियापाड़ा धनबाद, जोड़ाफाटक रोड, काली माता सॉफ्ट कोक शक्ति चौक तेतुलमारी, रिलायबल कोक भट्ठा बरवाडीह गांव हरिहरपुर, होटल प्रिंस, क्राउन प्लाजा पुराना बाजार, तनेजा हाउस डुमरियाटांड़, लक्ष्मीनिया मोड़ झरिया, श्रीराम प्लाजा बैंक मोड़, लक्की कोक इंडस्ट्री पुरुलिया बंगाल, ज्वाला कोक इंडस्ट्री डुबरा पुरुलिया बंगाल, लक्की कोक मैन्युफैक्चरिंग चास रोड पुरुलिया बंगाल, वसुधा कोक बोकारो, महुदा हार्ड कोक, संजय हार्डकोक बलियापुर, रिलायबल फ्यूल इंडस्ट्रीज बरवाडीह, मां ज्वाला कोक इंडस्ट्री बहादुरपुर जैना मोड़, गोयल फ्लोर मिल आमाघाटा, मोटिया पट्टी कतरास मोड़

56 ठिकनों पर सर्च कर रही आईटी टीम    

आयकर विभाग के एडिशनल डायरेक्टर (इन्वेस्टिगेशन विंग) नरसिंह खलखो ने बताया कि टीम ने चार राज्यों में छापेमारी की है. 56 स्थानों पर सर्च कर रही है. इस दौरान वेडलॉक रिजार्ट से तीन करोड़ रुपये कैश मिले हैं. टीम की छापेमारी जारी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fir-registered-against-14-people-in-coal-diesel-theft-case/">धनबाद

: कोयला- डीजल चोरी मामले में 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही