Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के PANAS Realtors LLp समेत कई बिल्डर्स के ठिकानों पर आयकर का सर्वे

आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने रांची के कुछ बिल्डरों के ठिकानों पर सर्वे किया है. सर्वे के दायरे में PANAS Realtors LLp और दयानंद मोदी ग्रुप को शामिल किये जाने की सूचना है. आयकर विभाग ने इन बिल्डरों के पार्टनर्स और निदेशकों को ठिकानों को भी सर्वे के दायरे में शामिल किया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने रांची के कुछ बिल्डरों के ठिकानों पर सर्वे किया है. सर्वे के दायरे में PANAS Realtors LLp और दयानंद मोदी ग्रुप को शामिल किये जाने की सूचना है. आयकर विभाग ने इन बिल्डरों के पार्टनर्स और निदेशकों को ठिकानों को भी सर्वे के दायरे में शामिल किया है. विभाग ने यह कार्रवाई संबंधित बिल्डरों द्वारा अपनी वास्तविक आमदनी छिपाकर टैक्स की चोरी करने के आरोप में की है.


आयकर विभाग ने PANAS Realtors LLp के रातू रोड स्थित कार्यालय और उसके पार्टनर्स के ठिकानों पर सर्वे किया. PANAS का कार्यालय मोदी हाइट्स में है. इस कंपनी के पार्टनर्स में अरुण झुनझुनवाला, नारायण प्रसाद जालान, प्रदीप मोदी प्रणय मोदी और आदित्य झुनझुनवाला का नाम शामिल है. PANAS Realtors LLp की कई बड़ी परियोजनाएं रांची में चल रही है. इसमें SKY DECK, PANACHE आदि शामिल है.

वहीं आयकर विभाग ने दयानंद मोदी ग्रुप के लालपुर स्थित कार्यालय पर भी सर्वे किया है. इस ग्रुप की लालपुर में कई बड़ी आवासीय परियोजनाएं चल रही हैं. इसमें से Rosewood एक महत्वपूर्ण आवासीय परियोजना है. बताया जाता है कि इस परियोजना के एक फ्लैट की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है. विभाग ने कंपनी के निदेशक अभिमन्यू मोदी को भी इस दायरे में शामिल किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही