Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में बड़े कारोबारी भंडारी ग्रुप के चार ठिकानों पर आयकर सर्वे

Hazaribagh : हजारीबाग के मुर्गी दाना के बड़े कारोबारी भंडारी समूह पर इनकम टैक्स का सर्वे बुधवार की देर शाम से शुरू हुआ. यह अभियान फिलहाल भंडारी के 4 ठिकानों पर चलाया जा रहा है. कुआं चौक स्थित मुख्य कार्यालय, सीमेट्री रोड के अपार्टमेंट और डेमोटांड़ स्थित दो फैक्ट्रियों में आयकर की 25 सदस्य टीम सर्वे कर रही है, बताते चलें भंडारी समूह का मुर्गी दाना, पशु चारा बनाने की कई फैक्ट्रियां हैं. इसके अतिरिक्त कंस्ट्रक्शन कार्य भी हैं. साथ ही अन्य 1 दर्जन से अधिक कंपनियां भी हैं, जिसके साथ इनका पूरा कारोबार चल रहा है. हजारीबाग के साथ-साथ इनके व्यापार झारखंड , बिहार, बंगाल समेत कई राज्यों में भी फैले हुए हैं. आईटी के इस सर्वे छापेमारी से व्यवसायियों में हड़कंप है.
इसे भी पढ़ें – हजारीबागः">https://lagatar.in/hazaribagh-surprise-inspection-of-city-beds-samples-taken/">हजारीबागः

शहर के खटालों का औचक निरीक्षण, लिए गए सैंपल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही