Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निगम की अधूरी सफाई से शहर में होता है जल जमाव, गंदे पानी से बढ़ती है परेशानी

सारे बड़े-छोटे नालों की नहीं हुई सफाई तो बरसात में बढ़ेगी परेशानी

Rehan Ahmed Ranchi : राजधानी में गुरुवार को हुई हल्की बारिश से शहर की मुख्य सड़कों समेत निचले इलाकों में पानी लबालब भर गया. इससे लोगों का आना जाना मुहाल हो गया. लोगों ने कहा कि अभी तो बरसात का मौसम आया भी नहीं है और हल्की बारिश में ही शहर की ऐसी दशा हो गई. यदि शहर के तमाम छोटे-बड़े नालों की अच्छी सफाई नहीं हुई तो बरसात की बारिश शहर के लिये किसी आफत से कम नहीं होगी. इसे भी पढ़ें - EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-irshad-himself-wrote-deed-due-which-8-86-acres-of-land-was-acquired-in-badgai-register-2-city-zone-was-also-tampered/">EXCLUSIVE:

इरशाद ने ही लिखी वो डीड जिससे बड़गाईं में कब्जा हुआ 8.86 एकड़ जमीन, शहर अंचल के रजिस्टर 2 में भी छेड़छाड़

बहुत दिनों से नहीं हुई है शहर के अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम की सफाई, हल्की बारिश भी बिगाड़ देती है शहर की सूरत

मालूम हो कि शहर के कई हिस्सों में अंडर ग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम बनाया गया है जो पूरी तरह से बंद है. उसकी सफाई नगर निगम की ओर से लंबे समय से नहीं करायी गई है. इस कारण इन नालों में कचरे अटे पड़े हैं, जिससे हल्की बारिश में भी सड़कों पर गंदा पानी बहने लगता है. वहीं निचले इलाकों में नाली का गंदा पानी भर जाता है.

स्टेशन रोड में नाली लबालब, गली मुहल्लों का क्या कहना

रांची रेलवे स्टेशन रोड में नाले में पानी लबालब भरा है. सामने में ही कई बड़े होटल हैं, इस रास्ते से हर पल लोगों का आना जाना लगा रहता है. लेकिन नाले की सफाई नहीं होने की वजह से गंदगी अटी पड़ी है. जब ऐसे मुख्य इलाके की यह दशा है, तो शहर के गली मुहल्लों की क्या दशा होगी, यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है.

एक साल से ड्रेनेज सिस्टम की सफाई नहीं : अनुज

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/14-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हरमू विद्यानगर निवासी अनुज कुमार ने कहा कि गुरुवार की बारिश में हमारे दुकान में नाली का पानी भर गया था. बारिश के दौरान ही डिब्बे-बाल्टी से पानी बाहर निकालते रहे. बंद ड्रेनेज सिस्टम की सफाई करीब एक साल से नहीं हुई है. ड्रेन का गंदा पानी सड़क पर ही बहता रहता है. कई बार नगर निगम में अपनी परेशानी बतायी पर इस ओर कोई ध्यान नहीं देता है.

हिंदपीढ़ी क्षेत्र में बरसात से पहले सारे नालों की सफाई जरूरी : इदरीश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/15-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हिंदपीढ़ी निवासी मो. इदरीश ने कहा कि गुरुवार की बारिश से कई जगह जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. क्षेत्र के नालियों की सफाई बेहद जरूरी है. नालियों की अच्छी सफाई हो जाने से सड़क पर जल जमाव की परेशानी नहीं होगी. बरसात से पहले इस ओर ध्यान देने की जरूरत है.

तीन माह से करम चौक में सफाई नदारद : जयकांत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/16-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जयकांत कुमार ने कहा कि करम चौक में सड़क पर नाली का पानी बहते रहता है. नगर निगम का इस ओर जरा भी ध्यान नहीं है. गुरुवार की बारिश में क्षेत्र के कई घरों में पानी चला गया. करीब तीन माह से सफाई नहीं हुई है. इस ओर ध्यान देने की जरूरत है. ताकि बरसात में परेशानी नहीं हो.

हरमू में छह माह से टूटी है नाली, स्लैब गिरा, मरम्मत जरूरी : उमेश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/18-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हरमू निवासी उमेश रजक ने कहा कि घर के बगल की नाली छह माह से टूटी पड़ी है. स्लैब नाले में गिर गया है. नगर निगम को इसकी जानकारी दी गई है पर इसे अबतक ठीक नहीं किया गया. गुरुवार को हुई बारिश में काफी गंदगी की परेशानी सामने आई. नगर निगम को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है.

ड्रेनेज सिस्टम की सफाई नहीं हुई तो बरसात में होगी परेशानी : निशाद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/17-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मो. निशाद ने कहा कि हरमू क्षेत्र के अंडर ग्राउंड ड्रेनेज सिस्टमों की सफाई करीब एक वर्ष से नहीं हुई है. यही वजह है कि हल्की बारिश में भी जल जमाव की परेशानी सामने खड़ी हो जाती है. लेकिन अभी गर्मी का मौसम है, कुछ देर बाद पानी सूख जाता है. लेकिन बरसात से पहले सारे नालों की सफाई नहीं हुई तो आने वाली बरसात किसी आफत से कम नहीं गुजरेगी.

हल्की बारिश में यहां परेशानी

हल्की बारिश में ही लालपुर, हिंदपीढ़ी, खेत मुहल्ला, कर्बला नगर, इस्लाम नगर, मौलाना आजाद कॉलोनी, अपर बाजार, करम टोली, रातू रोड, किशोरगंज, बरियातु, कोकर, लोहरा कोचा, पुंदाग, बहु बाजार, रांची रेलवे स्टेशन रोड, ट्रेकर स्टैंड, मेन रोड, टैक्सी स्टैंड, कांके, नामकुम, मोरहाबादी, बरियातु, दीपाटोली, पुराना अरगोड़ा, हरमू एआईजी, रेंटल बस्ती, पिस्कामोड़, मधुकम, डोरंडा, कांटाटोली, कडरु, थड़पखना, लेक रोड, सेवा सदन पथ में नालियों का पानी सड़क और घरों में घुस जाता है. इन क्षेत्रों में छोटी-बड़ी सभी नालियों की सफाई जरूरी है. इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-irshad-himself-wrote-deed-due-which-8-86-acres-of-land-was-acquired-in-badgai-register-2-city-zone-was-also-tampered/">EXCLUSIVE:

इरशाद ने ही लिखी वो डीड जिससे बड़गाईं में कब्जा हुआ 8.86 एकड़ जमीन, शहर अंचल के रजिस्टर 2 में भी छेड़छाड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही