- Tarun Kumar Chaubey
कितने अंक के होंगे इस बार के सर्वेक्षण
इस बार के स्वच्छता सर्वेक्षण कुल 9500 अंक के होंगे. इसमें सबसे बड़ा हिस्सा लोगों के फीडबैक से प्राप्त किए जाते हैं. लोगो का फीडबैक कुल 2475 अंकों का होगा. इसमें लोग कचड़े के उठाव से लेकर उसके निस्तारण, गीला कचरा- सूखा कचरा के साथ-साथ प्लास्टिक को अलग करना, गंदे जल का निकासी और उसके फिल्ट्रेशन जैसे मुद्दे पर अंक देंगे. कचरे के उठाव से लेकर फिल्ट्रेशन तक की व्यवस्था अब तक निगम नहीं कर पाया है.सालों से लटकी है योजना
शहर में कूड़ा उठाने में जितनी समस्या होती है, उससे ज्यादा उसके निष्पादिन में होती है. झिरी में कूड़ा के निष्पादिन के लिए पिछले कई वर्षों से योजना बन रही है. कूड़े के निष्पादन के लिए साल 2010-11 में ए टू जेए कंपनी को काम दिया गया, लेकिन कुछ समय बाद उसे हटा दिया गया. फिर 2014-15 में एस्सेल इंफ्रा नाम के कंपनी को काम सौंपा गया, लेकिन कुछ समय बाद ही कंपनी ने काम छोड़ दिया. फिर सीड़ीसी नाम की कंपनी को जिम्मा सौपा गया. कंपनी 1 साल बाद निकल गई. वर्तमान में गेल नाम की कंपनी को निष्पादन का काम दिया गया है. जिस काम को पिछले साल तक पूरा हो जाना था, काम की रफ्तार देख कर नहीं लगता है कि यह काम जल्दी पूरा हो पाएगा. इसे भी पढ़ें – बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-girl-injured-in-jackal-attack-dies-after-two-months/">बेरमो:सियार के हमले से घायल लड़की की दो माह बाद मौत [wpse_comments_template]

Leave a Comment