Search

 
 
 

खास महाल की दर मे बढ़ोतरी, अन्याय कर रही झामुमो सरकार : सतीश कुमार

 
Medininagar: आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सह गढवा जिला प्रभारी सतीश कुमार ने खास महाल के मुद्दे पर झामुमो सरकार और जिला प्रशासन को घेरा है. उन्होंने कहा कि पलामू पलामू उपायुक्त ने अधिसूचना जारी कर खास महाल की दर में बढ़ोतरी कर आम जनता के बीच दहशत फैलाने का काम किया है जो निन्दनीय है. आजसू नेता ने कहा कि हेमंत सरकार तो गई. अब चम्पाई सोरेन को अबिलंम्ब संज्ञान लेकर इस काले कानून को रद्द करना चाहिए. अधिसूचना जन विरोधी हैं. प्रति डिसमिल मुख्य मार्ग में 11 लाख तीस हजार दो सौ साठ तय किया गया है जो पूरी तरह नाजायज है. पाच साल में दुगुनी से ज्यादा है. कुछ जनप्रतिनिधि सत्ता में रहते हुए उक्त काला कानून पर संज्ञान तक नहीं लिया. उन्होंने कहा कि शहर को खास महाल से मुक्त कराने के लिए जोरदार आन्दोलन चला है. सत्ता मे आने के पहले चुनावी घोषणा पत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने घोषणा की थी कि सत्ता में आते ही मेदनीनगर समेत पूरे राज्य को खास महाल से मुक्त किया जाएगा. मगर अब सरकार का समय समाप्त हो चला है लेकिन कोई भी कार्रवाई इस मामले में नहीं की गयी. यह अंग्रेजों की ग़ुलामी का प्रतीक है. एक भूमि पर दो टैक्स. एक नगर निगम और दूसरा खास महाल का लगान शुल्क लोकतंत्र व जनवाद का गला घोटने के समान है. इसे भी पढ़ें-मेदिनीनगर">https://lagatar.in/medininagar-ticket-checking-campaign-started-in-trains-115-ticketless-passengers-caught/">मेदिनीनगर

: ट्रेनों में चला टिकट चेकिंग अभियान, बेटिकट 115 यात्री धराये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही