Search

पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी, रांची में पेट्रोल रेट 100.86 और डीजल 95.76 रुपये

Ranchi : पेट्रोलियम कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रूपये की बढ़ोतरी कर दी है. रांची में पेट्रोल की कीमत अब 97.86 रुपये  प्रति लीटर था, बढ़ोतरी के बाद कीमत 100.86 रुपया हो गया है. जबकि डीजल की कीमत प्रति लीटर 92.62 रुपये से बढ़ कर 95.76 रुपया हो गया है. बढ़ी हुई कीमत शुक्रवार की सुबह छह बजे से लागू हो गया है.
 
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेलों की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से किया जाना बताया गया है. मीडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से कच्चे तेल की सप्लाई पर भी असर पड़ा है.

    इधर, झारखंड की राजधानी रांची समेत सभी जिलों में पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की खबरें आने लगी है. इस कारण पेट्रोल-पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिल रहा है. कई जगहों से ज्यादा कीमत पर पेट्रोल-डीजल बेचे जाने की शिकायत भी मिल रही है.

    हालांकि प्रशासन और पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने भरोसा दिलाया है कि तेल की कोई कमी नहीं है. लोग पैनिक में आकर ज्यादा तेल ना खरीदें. जितनी जरूरत हो उतनी ही तेल की खरीद करें. इस बीच मीडिया में यह तथ्य भी सामने आया है कि रांची शहर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई में प्रति दिन करीब एक लाख लीटर की कमी है. इस कारण पेट्रोल पंप ड्राई हो रहे हैं. 

    Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

    Comments
    Leave a Comment
    Follow us on WhatsApp

    Lagatar Media

    Lagatar Media App
    बेहतर न्यूज़ अनुभव
    Lagatar Media App
    ब्राउज़र में ही