Search

 
 
 

दोबारा चुनावी अखाड़े में ताल ठोक रहे 71 विधायकों की औसत संपत्ति में 61 फीसदी का इजाफा

 
Ranchi: इस बार झारखंड विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों से 71 विधायक फिर से चुनावी अखाड़े में ताल ठोंक रहे हैं. पिछले पांच साल (2019- 2024) में इन विधायकों की संपत्ति में औसतन 61 फीसदी का इजाफा हुआ है. एडीआर की रिर्पोट में इसका खुलासा हुआ है. रिर्पोट के मुताबिक, कुल उम्मीदवारों की संख्या 1211 है, जिसमें 30 फीसदी यानि 362 उम्मीदवार करोड़पति हैं. वहीं 1211 उम्मीदवारों में से 40 उम्मीदवारों ने अपना पैन का विवरण नहीं दिया है.
इसे भी पढ़ें - संसद">https://lagatar.in/winter-session-of-parliament-from-november-25-all-party-meeting-on-sunday/">संसद

का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से, रविवार को सर्वदलीय बैठक

2019 में दोबारा चुनाव लड़ रहे विधायकों की औसत संपत्ति थी 3.80 करोड़

एडीआर की रिर्पोट के मुताबिक, दोबारा चुनाव लड़ रहे 71 विधायकों की 2019 के विधानसभा चुनाव में घोषित औसतन संपत्ति 3.80 करोड़ थी. जो 2024 में बढ़कर औसत संपत्ति 6.12 करोड़ हो गई. इस हिसाब से पांच साल में 71 विधायकों की औसत संपत्ति में 2.32 करोड़ का इजाफा हुआ है.

जानें किस दल से कितने विधायक दोबारा हैं चुनावी अखाड़े में

 
दल विधायकों की संख्या औसत संपत्ति में इजाफा(प्रतिशत में)
जेएमएम 25 69.02  
बीजेपी 24 63.9  
कांग्रेस 16 51.68  
आजसू 03 45.18  
सीपीआइ(एमएल) 01 139.65  
जदयू 01 4.89  
समाजवादी पार्टी 01 78.15  
इसे भी पढ़ें - निशिकांत">https://lagatar.in/nishikants-complaint-even-after-the-campaign-is-over-many-ministers-and-mps-are-stuck-in-deoghar/">निशिकांत

की शिकायत, प्रचार खत्म होने के बाद भी कई मंत्री और सांसद देवघर में जमे हुए हैं
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही