Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कदम-कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा, ये जिंदगी है कौम की…

पराक्रम दिवस के रूप में याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस ‘जयहिंद’ के नारे से गूंज उठा केशव हॉल Hazaribagh : कदम-कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा, ये जिंदगी है कौम की, तू कौम पे लुटाए जा… हजारीबाग के केशव हॉल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 127वीं जयंती पर ये बच्चों गाकर लोगों में देशभक्ति की भावना जगा दी. साथ ही ‘जयहिंद’ के नारे से केशव हॉल गूंज उठा. यह कार्यक्रम झारखंड बंगाली समिति हजारीबाग शाखा और यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी के तत्वावधान में आयोजित की गई थी. यहां आजाद हिंद फौज और फिर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. मौके रंजीत कुमार चटर्जी ने स्वागत भाषण दिया. वहीं तापसी दास, मंजूश्री चटर्जी, तनुश्री मुखर्जी, दोला गुहा, सुहासी सर्वाधिकारी और प्रीतम चक्रवर्ती ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. विभावि के सेवानिवृत्त अर्थशास्त्र के प्राध्यापक डॉ सजल मुखर्जी ने नेताजी के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला. फिर मां संगीतायन और सिस्टर निवेदिता के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मंच संचालन प्रीतम चक्रवर्ती और सुकल्याण मोइत्रा तथा धन्यवाद ज्ञापन चिन्मय सरकार ने किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/jjjj-2-3.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> इसे भी पढ़ें: लातेहार">https://lagatar.in/latehar-netaji-subhash-chandra-bose-remembered-with-the-slogan-you-give-me-blood-i-will-give-you-freedom/">लातेहार

: ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा’ के नारे से याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस

प्रांजल को मिला प्रथम स्थान

नेताजी की जयंती के अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विवेकानंद सेंट्रल स्कूल के प्रांजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. संत रॉबर्ट गर्ल्स स्कूल की विनीता कुमारी और ग्लोबल इंडियन स्कूल की सौम्या भारती क्रमवार द्वितीय और तृतीय स्थान पर पुरस्कृत की गईं. सांत्वना पुरस्कार संत रॉबर्ट ब्वॉयज स्कूल के कामदेव मुर्मू और डीएवी के वर्दन कुमार को दिया गया. इसे भी पढ़ें: 2024">https://lagatar.in/bjp-will-be-wiped-out-in-2024-elections-mahua-maji/">2024

के चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा : महुआ माजी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही