Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बढ़ी ठंड,  जमशेदपुर में चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था, प्रशासन ने कंबल भी बांटे

Advertisement
Advertisement
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/16-fire-200x300.jpg"

alt="" width="200" height="300" /> Jamshedpur: पिछले दो दिनों से लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से  चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है. वहीं फुटपाथ पर सोने वालों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया है और शहरी क्षेत्र में गरीब बेघरों के रहने के लिए निःशुल्क आश्रय गृह की व्यवस्था की गई.

गरीबों के बीच वितरण के लिये शहरी क्षेत्र में  10919 कंबल उपलब्‍ध कराए गए

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/16-fire1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि सभी निकायों को गरीबों के बीच वितरण के लिये अक्टूबर माह में ही कंबल उपलब्ध दिया गया था. लेकिन वितरण से संबंधित जानकारी विभाग को प्राप्त नहीं हुई है.जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) को 6019, मानगो नगर निगम को 3000 जबकि जुगसलाई नगर पालिका को 1900 कंबल उपलब्ध कराया गया है. जहां तक आश्रय गृह का सवाल है उसमें शहरी क्षेत्र में कुल छह आश्रय गृह हैंं, जिसमें जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र मे चार और मानगो नगर निगम क्षेत्र में दो आश्रय गृह हैं. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र अंतर्गत आश्रय गृह मानगो बस स्टैंंड, बारीडीह दुर्गा पूजा मैदान,  नया कोर्ट के निकट किशोरी नगर और बर्मामाइंस में हैं जबकि मानगो नगर निगम अंतर्गत महिलाओं के लिय दाईगुटू में और पुरुषों के लिए कुमरुम बस्ती डिमना में आश्रय गृह हैं. आश्रय गृह का संचालन सैफ एप्रोच और साईं ब्यूटी एजेंसियों द्वारा किया जा रहा है. जमशेदपुर अक्षेस अंतर्गत आश्रय गृहों की कुल क्षमता लगभग 100 है जबकि मानगो निगम अंतर्गत आश्रय गृह की क्षमता 65 के लगभग है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही