Search

 
 
 

सदर अस्पताल पर बढ़ा विश्वास: एनेस्थीसिया डॉक्टर ने भाई की करायी लेप्रोस्कोपिक सर्जरी

 
Ranchi: सदर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार को लेकर प्रबंधन के साथ डॉक्टरों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. पहले जहां महीने में नाम मात्र लेप्रोस्कोपी विधि से सर्जरी होती थी, तो वहीं अब ऑपरेशन वाले दिन डॉ अजीत कुमार और उनकी टीम के द्वारा 3-4 लेप्रोस्कोपी और लेजर सर्जरी की जा रही है. सदर अस्पताल के प्रति यहां के एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टर ने भी विश्वास जताया है. विभाग के डॉ दीपक कुमार ने अपने भाई की लेप्रोस्कोपी गॉलब्लैडर की सर्जरी सदर अस्पताल में करवाई है. इस दौरान झासा के आह्वान पर आयुष्मान योजना के बहिष्कार को देखते हुए गैर-जरूरी ऑपरेशन को टाल दिया गया. इसे पढ़ें-सांसद">https://lagatar.in/mp-jayant-sinha-takes-stock-of-damodar-bridge-directs-officials/">सांसद

जयंत सिन्हा ने दामोदर पुल का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये निर्देश

गुरुवार को दो गॉलब्लैडर और दो हर्निया का ऑपरेशन

इसी सप्ताह में जिला लेखा पदाधिकारी तारा पद ने भी अपने परिजन का लेप्रोस्कोपिक गॉलब्लैडर का सर्जरी सदर अस्पताल में करवाया. वहीं गुरुवार को एक अन्य मरीज का भी लेप्रोस्कोपी द्वारा गॉलब्लैडर ऑपरेशन निशुल्क किया गया. इसके साथ ही दो हर्निया मरीजों का भी ऑपरेशन डॉ अजित की टीम ने किया है. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-october-21-including-many-news-and-videos/">शाम

की न्यूज डायरी।।21 अक्टूबर।।चंदवा:माओवादियों की फायरिंग,3 को लगी गोली।।जेल में ही पूजा सिंघल की दिवाली।।JPSC से IAS बने 40 को पोस्टिंग।।बाल-बाल बची सप्तक्रांति एक्सप्रेस।।शिवराज पाटिल के बयान से बवाल।।WI बाहर,जिम्बाब्बे-आयरलैंड सुपर 12 में।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

टीम में शामिल सदस्य

ऑपरेशन के दौरान सदर अस्पताल एनेस्थीसिया विभाग के चिकित्सक मौजूद थे. इनमें डॉ दीपक कुमार, डॉ नीरज और डॉ विकास वल्लभ मौजूद रहे. वहीं ऑपरेशन में सहयोगी के रूप में सिस्टर सविता, पूनम, नंदिनी, प्रणव, नंद किशोर और माधव मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही