Search

झारखंड में बढ़ते साइबर अपराध पर लगेगी लगाम, पुलिस अफसरों को दी जा रही है ट्रेनिंग

Ranchi :  झारखंड में साइबर अपराध की रोकथाम व केस के अनुसंधान के पुलिस अफसरों को ट्रेनिंग दी जा रही है. इसको लेकर झारखंड सीआईडी द्वारा भारतीय साइबर समन्वय केंद्र और उत्तराखंड पुलिस के सहयोग से 12 मई से 16 मई तक पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम तीन भागों में आयोजित हो रही है. (पढ़ें, आरसीबी">https://lagatar.in/rcb-and-kolkata-keep-hopes-of-reaching-playoffs-alive/">आरसीबी

और कोलकाता ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें रखी कायम)

एडवांस टूल्स के बारे में दी गयी जानकारी

ट्रेनिंग प्रोग्राम में सीआईडी ने टूल्स एंड टेक्नोलॉजी पर इंट्रोडक्टरी सेशन दिया. इसमें विभिन्न तकनीकों जैसे इमेल हैडर, मोबाइल फोन प्रौद्योगिकियों, सीडीआर आईपीडीआर विश्लेषण और वायरशार्क जैसे एडवांस टूल्स के बारे में बताया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरा भाग में जितेंदर सिंह और रूसी मेहता ने 14C के बारे में जानकारी दी. दोनों ने एडवांस ट्रेनिंग, नवीनतम साइबर अपराध की प्रवृत्ति, क्रिप्टोकरेंसी और चीनी ऋण देने वाले एप्स के बारे में बताया. कार्यक्रम के तीसरे भाग  में उत्तराखंड पुलिस अधिकारी अंकुश मिश्रा ने ट्रेनिंग देंगे. जहां वो डिजिटल साइबर जांच से संबंधित कई प्रकार की जानकारी पुलिस अफसरों को देंगे. इसे भी पढ़ें : IPS">https://lagatar.in/ministry-of-home-affairs-wrote-a-letter-to-the-government-of-jharkhand-to-retire-ips-tamilvanan/">IPS

तमिलवानन को विरमित करने के लिए गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार को लिखा पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp