झारखंड और बंगाल पुलिस के लिए चुनौती बने अपराधी सन्नी सिंह को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार)
भारत ने बल्लेबाजी कर 400 रन बनाये, 223 रन की ली थी बढ़त
क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को कप्तान रोहित शर्मा के शतक से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में सात विकेट पर 321 रन बनाकर 144 रन की बढ़त दिलायी थी. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 177 रन ही बनाये थे. तब रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट लिये थे. जवाब में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 400 रन बना डाले. भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 120, अक्षर पटेल ने 84 और रवींद्र जडेजा ने 70 रनों की पारी खेली. पहली पारी में भारत को 223 रनों की बढ़त मिली. अक्षर ने 174 गेंद में दस चौके और एक छक्के की मदद से यह रन बनाये और वह आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे. ऑस्ट्रेलिया के लिये ऑफ स्पिनर टॉड मरफी ने 47 ओवर में 124 रन देकर सात विकेट लिये. लेकिन टीम इंडिया ने जैसे ही दूसरी पारी में बॉलिंग शुरू की. कंगारू टीम ने घुटने टेक दिये. रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया. स्पिन अटैक को लेकर ऑस्ट्रेलिया के मन में जो खौफ था, वह बिल्कुल सही साबित हुआ और सिर्फ 3 दिन में टीम इंडिया ने यह मैच जीत लिया. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-sp-inaugurated-the-city-control-room-monitoring-will-be-kept-for-24-hours/">चतराएसपी ने किया शहर नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन, 24 घंटे रखी जाएगी निगरानी [wpse_comments_template]

Leave a Comment