Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ind Vs Sa 2nd Test : विराट हुए अनफिट,नहीं खेल रहे दूसरा टेस्ट, केएल राहुल कर रहे कप्तानी

Advertisement
Advertisement
Johannesburg : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला दूसरा टेस्ट मैच की शुरु हो गया है. लेकिन मैच से पहले ही टीम इंडिया को झटका लगा है. दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. विराट की जगह केएल राहुल टीम भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी कर रहे हैं. टॉस के वक्त ही केएल राहुल ने बताया विराट कोहली के बैक में चोट लगी है.इसलिए विराट स मौच में नहीं खेल रहे हैं, उन्हें आराम दिया गया है. साथ ही केएल राहुल ने बताया कि ऐसी उम्मीद है कि अगले टेस्ट मैच तक विराट कोहली खेलने के लिए फिट हो जाएंगे. यहां बता दें कि विराट कोहली के लिए ये मैच ही खास था, क्योंकि ये विराट का 99वां टेस्ट मैच था. यदि विराट इस मैच में खेलते तो अगला यानि कि सीरीज का आखिरी मैच उनका 100वां टेस्ट मैच होता. लेकिन इस मैच में नहीं खेल पाने की वजह से अब तीसरा मैच ही विराट का 99वां मैच होगा. वहीं प्लेइंग-11 प्लेयर्स की बात करें तो टीम में विराट कोहली की जगह हनुमा विहारी को जगह मिली है. हनुमा विहारी लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं. हनुमा ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे के वक्त मैच खेला था. इसे भी पढ़ें - हेहल">https://lagatar.in/the-genie-of-the-barge-land-in-hehal-zone-came-out-again-the-hearing-was-completed-in-the-commissioners-court-the-decision-was-safe/">हेहल

अंचल स्थित बजरा जमीन का जिन्न फिर से आया बाहर, कमिश्नर कोर्ट में सुनवाई पूरी,फैसला सुरक्षित

2019 में कोहली ने लगायी थी शतक

विराट कोहली को चेट लगने से वे इस मैच में नहीं खेल पा रहे हैं. लेकिन तीसरे टेस्ट मैच तक कोहली की स्थिती क्या होगी ये देखना होगा, क्योंकि कोहली यदि इस टेस्ट मैच में खेलते तो तो वे शतक भी लगाते, लेकिन फिलहाल इसके लिए उनका इंतजार और बढ़ गया है. साल 2019 के नवंबर में कोहली ने आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट खेला था और शतक भी बनाया था. उस समय कोहली ने ईडेन गार्डन में डे-नाइट टेस्ट खेलकर शषतक जड़ा था और 136 रनों का पारी खेली थी. लेकिन उस समय के बाद से कुल 60 बार टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच कोहली खेली, लेकिन एक बार भी वे शतक नहीं लगा पाये.

ये खिलाड़ी हैं दोनों टीमों में

भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज. साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): डीन एल्गर (कैप्टन), एडन मार्करम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डुसेन, टेम्बा बावुमा, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, डुआने ओलिवर और लुंगी एनगिडी. इसे भी पढ़ें -खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-no-road-to-reach-borasai-mla-assures-village-access-solution/">खरसावां

: बोरासाई तक पहुंचने के लिये सड़क नहीं, विधायक ने गांव पहुंच समाधान का दिया आश्वासन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही