Search

 
 
 

IND vs SA : आज के मैच में बारिश डाल सकती है खलल, मौसम विभाग ने जतायी आशंका

 
Ranchi :  भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा मैच आज यानी रविवार को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जायेगा. इस बीच क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर है. मौसम विभाग की मानें तो बारिश मैच में खलल डाल सकती है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद से मिली जानकारी के अनुसार, आज राजधानी रांची में बादल छाए रहेंगे. वहीं एक से दो बार मध्यम दर्जे की बारिश होने की भी संभावना है. उन्होंने कहा कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे दवाब के कारण इसका असर झारखंड के कई इलाकों में देखने को मिल सकता है. इसे भी पढ़ें : सबसे">https://lagatar.in/most-child-marriages-in-jharkhand-father-burnt-the-innocent-alive-5-lakh-new-green-ration-cards-will-be-made-india-south-africa-will-clash-today/">सबसे

अधिक बाल विवाह झारखंड में,मासूम को पिता ने जिंदा जलाया, 5 लाख नए ग्रीन राशन कार्ड बनेंगे,आज भिड़ेंगे भारत-दक्षिण अफ्रीका समेत कई बड़ी खबरें पढ़ें आपके प्रिय अखबार शुभम संदेश में

बारिश होने पर देर से शुरू हो सकता है मैच

बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका एकदिवसीय क्रिकेट सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर को लखनऊ में हुआ था.  लखनऊ में भी मैच शुरू होने से पहले जमकर बारिश हुई थी. इस लिए मैच देर से शुरू हुआ था. लखनऊ के बाद दूसरा मैच राजधानी रांची में हो रहा है. इस मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है. ऐसे में आज भी मैच देर से शुरू हो सकती है. इसे भी पढ़ें : उड़ता">https://lagatar.in/after-udta-punjab-udta-palamu-drunken-youth/">उड़ता

पंजाब के बाद उड़ता पलामू, नशे में डूबा युवा वर्ग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही