Search

IND vs SL : जसप्रीत बुमराह बाहर, आकिब नबी को मिली जगह

New Delhi : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए है. बुमराह की जगह पर गेंदबाज आकिब नबी को जगह दी गई है. इससे भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा. आकिब को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से होने वाली है.
 
बता दें कि जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे. इंजरी से रिकवर न होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं.

BCCI ने एक्स पर बताया कि जसप्रीत घुटने में लगी चोट से रिकवर नहीं हो सके है. इस कारण वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. उनकी जगह पर जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को जसप्रीत के स्थान पर रखा गया है. 

नबी ने जम्मू-कश्मीर को इस बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 60 विकेट अपने नाम किए थे. पिछले दो रणजी सीरीज में नबी 104 विकेट निकाल चुके हैं.

वह हाल ही में श्रीलंका दौरे पर गई भारत ए टीम का हिस्सा भी रहे थे, जहां उन्होंने दो मुकाबलों में 6 विकेट झटके थे. श्रीलंका के खिलाफ पहला मैच 15 अगस्त को श्रींलका के गाले स्टेडियम में होगा. इसके बाद दूसरा मैच 23 अगस्त को कोलंबो में खेला जाएगा. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही