Search

 
 
 

IND VS WI T-20 मैच : टिकट खरीदने के लिए उमड़ी भारी भीड़, रात से कतार में खड़े रहे दर्शक

Ranchi News : भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच के टिकटों के लिए काउंटर के बाहर पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं भी घंटों लाइन में खड़ी दिखीं. कई प्रशंसकों ने बताया कि वे सुबह पांच-छह बजे से ही कतार में लगे हैं. लंबी प्रतीक्षा के बावजूद दर्शकों में मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.
 
दर्शकों की भीड़

Ranchi News : रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आगामी 9 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी-20 मुकाबला होना है. इससे पहले मैच के टिकट खरीदने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है.

 

धुर्वा स्थित स्टेडियम के पश्चिमी छोर पर बने काउंटर पर टिकट खरीदने के लिए 5 हजार से अधिक प्रशंसक लाइन में खड़े नजर आए. इनमें से कई क्रिकेट प्रेमी रात दो बजे से ही अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे.

 

Uploaded Image

टिकट काउंटर के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

 

टिकट काउंटर के बाहर पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं भी घंटों लाइन में खड़ी दिखीं. कई प्रशंसकों ने बताया कि वे सुबह पांच-छह बजे से ही कतार में लगे हैं. लंबी प्रतीक्षा के बावजूद दर्शकों में मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.

 

Uploaded Image

टिकट खरीदने के लिए महिलाओं की भी भीड़

संघ के नियमों के अनुसार, काउंटर से एक व्यक्ति को अधिकतम दो टिकट ही दिए जा रहे हैं. इधर टिकट काउंटर में भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं.

 

टिकट काउंटरों के बाहर मजबूत बैरिकेडिंग की गई है, ताकि कतारें व्यवस्थित रहें और टिकटों की बिक्री शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके. 

 

Uploaded Image

धूप के कारण छाता लगाकर लाइन में खड़े हैं दर्शक

Uploaded Image

थककर लाइन में ही बैठ जा रहे दर्शक

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही