Search

 
 
 

शहीद शेख भिखारी की परपोती से अभद्र व्यवहार, विरोध में सोमवार को मशाल जुलूस

 
Ranchi: शहीद शेख भिखारी की परपोती इंतेशाम अली के साथ ओरमांझी थाना में अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज के मामले को लेकर लोगों में आक्रोश है. बता दें कि थाना के पुलिसकर्मियों के द्वारा 21 जुलाई को उनके साथ अभद्र व्यवहार व गाली गलौज की गई थी और मोबाइल फोन छीन लिया गया. साथ ही शहीद शेख भिखारी पर भी गलत टिप्पणी की गई और गाली दी गई. इसकी सूचना खुद पीड़िता ने वीडियो जारी करके दी है. पुलिस के इस अभद्रतापूर्ण व्यवहार के विरोध में लोगों में आक्रोश है. इसके विरोध में सोमवार को को राजभवन से अल्बर्ट एक्का चौक तक विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा. दोषियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग की गई है. इसे भी पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-jmm-mla-sameer-mohanty-put-his-stand-on-the-viral-video/">रांचीः

झामुमो विधायक समीर मोहंती ने वायरल वीडियो पर रखा अपना पक्ष
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही