Search

 
 
 

फोटो जर्नलिस्ट के साथ अभद्र व्यवहार: विरोध में लालपुर थाने का घेराव, थानेदार ने मांगी माफी

 
Ranchi: सीनियर फोटो जर्नलिस्ट माणिक बोस के साथ लालपुर थाना प्रभारी अदिकांत महतो ने अभद्र व्यवहार किया. इससे आक्रोशित रांची के पत्रकारों ने देर शाम लालपुर थाने का घेराव किया. जिसके बाद लालपुर थाना प्रभारी ने सार्वजनिक तौर पर अपनी गलती मानते हुए पत्रकारों से माफी मांगी, और कहा कि आगे ऐसा व्यवहार पत्रकारों के साथ नहीं होगी. इसका मैं आश्वासन देता हूं, जो भी हुआ उसके लिए थाना प्रभारी ने खेद प्रकट किया. इसे पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-delegation-of-tet-pass-para-teachers-met-principal-secretary-to-cm/">रांचीः

सीएम के प्रधान सचिव से मिला टेट पास पारा शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल

क्या है मामला

सोमवार को हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में फोटो लेने के दौरान फोटो जर्नलिस्ट से थानेदार ने अभद्र व्यवहार किया, जबकि फोटो जर्नलिस्ट ने परिचय दिया कि वो एक अखबार का फोटोग्राफर है. फिर भी थानेदार ने नहीं सुना और उनके साथ गलत व्यवहार किया. इससे आक्रोशित पत्रकारों ने लालपुर थाने का घेराव किया. इसे भी पढ़ें-जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-religious-book-found-burnt-in-the-field-fatehpur-market-converted-into-police-cantonment/">जामताड़ा

: खेत में जली मिली धार्मिक पुस्तक, फतेहपुर बाजार पुलिस छावनी में तब्दील
[wpse_comments_template] 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही