Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कृषि कानूनों के खिलाफ खाद्यान्न व्यापार का अनिश्चितकाल बंद, 800 दुकानों का नहीं खुला शटर

Ranchi : झारखंड राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन विधेयक 2022 के खिलाफ फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के बैनर तले पूरे झारखंड में खाद्यान्न व्यापार को आज से अनिश्चितकाल बंद है. व्यापारियों के मुताबिक यह कानून कारोबियों और किसानों के हित में नहीं है. अनिश्चितकाल बंद होने के कारण रांची के पंडरा स्थित कृषि बाजार समिति में आज 800 दुकानें बंद रही. जिसका खामयाजा 1500 दैनिक मजूदरों को झेलनी पड़ी.
इसे भी पढ़ें - एलन">https://lagatar.in/elon-musk-made-the-dog-sit-on-the-ceos-chair-said-better-than-the-rest/">एलन

मस्क ने सीईओ की कुर्सी पर कुत्ते को बैठाया, कहा- दूसरे से बेहतर

आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा

व्यापारियों ने मांग की है कि इस बिल को सरकार वापस ले. रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय माहुरी ने कहा कि इस बिल के खिलाफ हमने 8 फरवरी को भी 1 दिन का बंद रखा था. उसके बाद आंदोलन चलाया ताकि सरकार हमारी बातों को सुने, लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंगी. जिससे मजबूर होकर हमलोगों ने अनिश्चित काल खाद्यान्न की आवक और जावक को बंद करने का फैसला लिया.
इसे भी पढ़ें - 6.1">https://lagatar.in/new-zealands-earth-shook-due-to-6-1-magnitude-earthquake-tremors-kept-coming-for-30-seconds/">6.1

तीव्रता के भूकंप से न्यूजीलैंड की धरती हिली, 30 सेकंड तक आते रहे झटके

सरकार कोई समाधान निकाले 

झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन ने कहा कि हम हमेशा से चाहते थे कि सरकार इस पर वार्ता कर कोई समाधान निकाले, लेकिन सरकार ने अब तक कोई पहल नहीं की है. इस मुद्दे को लेकर राज्यपाल से भी मिल चुके हैं. अब यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक इस कानून को वापस नहीं लिया जाता.
इसे भी पढ़ें - गांवा">https://lagatar.in/gaon-gaon-satgawan-main-road-jammed-with-the-dead-body-of-a-woman/">गांवा

: महिला के शव के साथ गावां-सतगावां मुख्य सड़क को किया जाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही