Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बगोदर और बरकट्ठा विधायक की पहल पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त

Koderma :  डीवीसी केटीपीएस बांझेडीह प्लांट हादसे में मजदूर विजय पासवान की मौत हो गयी थी. 10 अक्टूबर से पत्नी लीलावती देवी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी थी. गुरुवार को सुबह 6:00 बजे से ही प्लांट के सभी मजदूर अपने काम को बंद कर इस पीड़ित परिवार के समर्थन में प्लांट के बाहर ही धरना स्थल पर रुक गए. इस दौरान प्लांट पूरी तरह से ठप्प रहा. बगोदर के विधायक विनोद कुमार सिंह धरना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी सारी बातों को सुना. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/koderma-hadtal-2-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> विधायक ने कोडरमा उपायुक्त से बात करने के बाद फिर डीवीसी के अधिकारियों से पीड़िता को उचित राशि देने को लेकर बात की. इसके बाद लीलावती देवी के द्वारा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त की गई. इस वार्ता में भाकपा माले के विधायक विनोद सिंह,  बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव,  जिला परिषद उपाध्यक्ष निर्मला देवी,  मुखिया श्यामदेव यादव, भाकपा माले के नेता इब्राहिम अंसारी,  माले प्रखंड सचिव अशोक यादव,  असगर अंसारी, मुन्ना यादव,  चांद अख्तर,  सीपीआई से सोनिया देवी,  कृष्णदेव यादव मौजूद थे. धरना में मृतक की पत्नी लीलावती देवी के अलावे सचिव विजय पासवान, विनोद पासवान, छोटू यादव, दशरथ पासवान, रंजीत भारती, उदय भारती, पंकज यादव,  सुनील रजक, रियासत अंसारी,  सहदेव साव,  कन्हाई यादव,  जयचंद दास,  भोला पासवान,  रामचंद्र पासवान,  विजय यादव,  सुरेंद्र पासवान, सिकेनदर यादव,  सुनील यादव,  सुनील कुमार,  राजेंद्र भुइयां,  बहादुर यादव,  महेश यादव,  इलियास अंसारी,  दिलीप पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-acb-arrested-stono-for-taking-bribe-of-25-thousand-rupees/">धनबाद

एसीबी ने स्टोनो को 25 हजार रुपए घूस लेते किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही