Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस ओबीसी मोर्चा की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 11 जुलाई से

Hazaribag : जिले में तेजी से सरकारी जमीन, नदी-नाला और तालाबों पर अतिक्रमण किया जा रहा है. आए दिन भू-माफिया धीरे-धीरे कर प्रत्येक नदी-नाला और तालाबों को भर कर जमीन को मनमाने तरीके से बेच रहे हैं. इस पर जिला प्रशासन पूरी तरह से मौन है. यह कहना है कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरजीत नागवाला का.   उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को कांग्रेस व्यापक पैमाने पर उठाएगी और ओबीसी मोर्चा की ओर से सरकारी जमीन, नदी-नाला और तालाबों को भू-माफिया से बचाने के लिए आंदोलन किया जाएगा. इसके लिए कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है.   इस संबंध में सदर अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया है. सुरजीत नागवाला ने कहा कि हजारीबाग में आए दिन थोड़ी भी बारिश होने पर लोगों के घरों में पानी घुस जा रहा है. साथ ही धीरे-धीरे हजारीबाग ड्राई जोन की ओर बढ़ रहा है।   न्यायालय का भी आदेश है कि जल स्रोतों का अतिक्रमण किसी तरह नहीं किया जाना चाहिए उसके बावजूद हजारीबाग में बहुत ही धड़ल्ले से सभी तरह के जल स्रोतों का अतिक्रमण हो रहा है और सरकारी जमीन की लूट बड़े पैमाने पर हो रही है.   मौन रहकर अधिकारी और कर्मचारी कहीं न कहीं भू-माफिया के मनोबल को बढ़ाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से जबतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तब तक यह भूख हड़ताल अनवरत जारी रहेगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही