Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी, चीफ इंजीनियर की कार्यशैली की निंदा

Koderma : मजदूर यूनियन नेता विजय पासवान ने कहा कि लीलावती देवी के धरना प्रदर्शन का आज तीसरा दिन है लेकिन इसकी सुध लेने के लिए केटीपीएस बांझेडीह का कोई अफसर नहीं आया. मजदूर नेता ने आरोप लगाया कि मुख्य अभियंता की गुंडागर्दी चरम सीमा पर है जो दूसरे लोगों की बात सुनने को राजी नहीं है. उन्होंने कहा कि एक गरीब महिला अपनी मांग को लेकर पिछले 10 अक्टूबर से भूख हड़ताल पर है. लेकिन कोई महिला की सुध नहीं ले रहा है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-congress-working-presidents-got-the-task-for-the-success-of-bharat-jodo-yatra/">झारखंड

: भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षों को मिला टास्क

गाड़ी डीवीसी के अंदर तक जाने देने की मांग

दूसरी चीज डीवीसी के अंदर मेंटेनेंस कार्य कर रहे मजदूरों को प्लांट के अंदर तक जाने के लिए बाइक(गाड़ी) का पास शुरू से ही दिया जा रहा था, लेकिन अब सभी कंपनी के मेंटेनेंस मजदूरों की गाड़ी को गेट पास रोका जा रहा है. उन लोगों का गेट पास रिनुअल नहीं किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मेन गेट के सामने से कई गाड़ी चोरी हो चुकी है. वह आज तक नहीं मिली है. मजदूर नेता ने गाड़ी की सेफ्टी की मांग की. प्लांट के अंदर काफी दूर-दूर तक साइड है, जहां पैदल पहुंचने के लिए मजदूरों को आधा घंटा लग जायेगा. अगर प्लांट के मजदूरों की गाड़ी बाहर रहेगी तो डीवीसी के अधिकारियों की भी गाड़ी बाहर रहनी चाहिए. मौके पर विवेक पासवान, रंजीत भारती, बबलू अंसारी, मोहम्मद कवरेज, उदय भारती, रविंद्र साव, धीरेंद्र सिंह, भोला पासवान, मंटू मंडल, जय चंद्र दास सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-jmm-workers-should-work-with-honesty-hemant/">गिरिडीह

: झामुमो कार्यकर्ता ईमानदारी के साथ कार्य करें – हेमंत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही