Search

शहीद जगदेव बाबू की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना

Medininagar : शहीद जगदेव चौक बैरीया (बिसफुटा) पर जगदेव विचार मंच के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया गया. सभा की अध्यक्षता अजीत मेहता व संचालन रवि पाल ने किया. अजीत मेहता ने कहा कि नगर निगम की मेयर अरूणा शंकर के द्वारा धरना स्थल पर आकर आश्वस्त कराया जाए कि जगदेव बाबू की प्रतिमा से कोई छेड़छाड़ नहीं होगा और चौक का नामकरण शहीद जगदेव चौक किया जाये. सभा में कई दल के नेतागण शामिल हुए. भाकपा माले के बीएन सिंह, जन संघर्ष मोर्चा के बृज नंदन मेहता, दिव्या भगत, बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता, आजसू पार्टी के बिजय मेहता, महिला संघ की प्रमिला देवी, परमदेव सिंह व पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता, रवींद्र भुइयां, नागमनी रजक, सतीश कुमार, संतन मेहता, रवि रंजन मेहता, नागमनी रावण समेत सैकड़ों लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-manish-jaiswal-tore-his-kurta-after-reaching-vail-said-is-it-a-crime-to-be-a-hindu-in-this-state/">बजट

सत्र : वेल में पहुंचकर मनीष जायसवाल ने फाड़ा कुर्ता, कहा – क्या इस राज्य में हिंदू होना अपराध है?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp