Search

ढिबरा मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी समेत कोडरमा की तीन खबरें

Koderma : ढिबरा मजदूरों का धरना समाहरणालय परिसर में चौथे दिन भी जारी रहा. चौथे दिन इंदरवा बस्ती और तिलैया बस्ती के ढिबरा मजदूरों ने आंदोलन की कमान संभाली. बता दें कि ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ ने आंदोलन को लंबे दिनों तक चलाने को लेकर 100 गांव के ढिबरा मजदूरों को एक-एक दिन धरना की कमान संभालने की जिम्मेवारी दी है. धरना में पुरुष मैनेजमेंट की जिम्मेवारी संभाल रहे, वहीं महिलाएं धरना को संभाल रही हैं. बारिश के कारण टेंट में धरना जारी है, जबकि आंदोलनकारी टेंट में ही भोजन खुद बनाकर तैयार कर रहे हैं. संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णा घटवार ने बताया कि प्रशासन आंदोलनकारियों से फिलहाल दूरी बनाकर रखी है, वार्ता की कोई पहल संघ की ओर से नहीं की जाएगी. धरना लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि ढिबरा का मुद्दा इस बार सामाजिक, राजनीतिक स्तर पर बदलाव लाएगी. जो लोग ढिबरा मुद्दा पर 5 साल खामोश रहे, उन्हें जनता जवाब देगी. मौके पर राजकिशोर सिंह, मो. इस्लाम, प्रकाश कुमार, विकास कुमार, दिनेश यादव, मो. मुस्तकीन, ललित कुमार, विलास कुमार, सोनू दास, बबलू कुमार, दिनेश तुरीया, मनोज कुमार सिंह, दरोगी प्रसाद सिंह, नीतीश तुरी, भोला तुरी, मसोमात गायत्री, सावित्री देवी, मुंदरी देवी, रधिया, चमेलवा देवी, देवन्ती देवी, प्रमिला देवी, बसंती देवी, कारी देवी, मो. गीता, बलिया देवी, चिंता देवी, बिशनी देवी, गुड़िया देवी, पार्वती देवी, मंजु देवी, सुनीता देवी, प्रमिला देवी, मुन्नी देवी, लीला देवी, कुलवा देवी, लीला देवी समेत कई लोग मौजूद थे.

ग्रिजली विद्यालय के 5 विद्यार्थियों ने जेईई मेन 2024 में पाई सफलता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/11-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कोडरमा : तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय के पांच छात्रों ने जेईई मेन 2024 में सफलता प्राप्त की है, जो कि शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. विद्यालय के छात्र रोहित कुमार, श्रेया कुमारी, सुफियान अहमद, संगम संजय मोदी और प्रसून सांडिल्य ने ये सफलता हासिल की है. विद्यालय के छात्र रोहित कुमार ने 97 परसेंटाइल, श्रेया कुमारी ने 96.1 परसेंटाइल, सुफियान अहमद ने 95.2 परसेंटाइल, संगम संजय मोदी ने 93.1 परसेंटाइल और प्रसून सांडिल्य ने 82 परसेंटाइल के साथ इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. छात्रों की इस सफलता पर ग्रिजली विद्यालय के निदेशक द्वय मनीष कपसिमे, अविनाश सेठ, सीईओ प्रकाश गुप्ता, सीओओ तनिष्क सेठ, उप प्राचार्या अंजना कुमारी, प्रशासक अशरफ खान, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार चौधरी, बीडी नस्कर, अनुराग सिंह, तुषार रॉय चौधरी, प्रीति जगनानी, सुधांशु कुमार, पंकज उपाध्याय, सुनील साव, शिक्षक संजीव कुमार जायसवाल, विजय कुमार, नागेंद्र कुमार, रवि शंकर, संतोष कुमार, कुमार राजीव, रणविजय सिंह, दीपक पांडेय एवं पूरे विद्यालय परिवार ने सफल छात्रों तथा उनके अभिवावकों को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी एवं आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

22 को 10 करोड़ महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, बनाएं सफल : अन्नपूर्णा देवी 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/12-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कोडरमा : झुमरी तिलैया भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला में शक्ति वंदन जिला कार्यशाला की बैठक केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी के आवास पर हुई. बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं प्रदेश मंत्री विनीता कुमारी उपस्थित हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी तथा संचालन महामंत्री राजकुमार यादव ने किया. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर महिला सशक्तिकरण को लेकर शक्ति वंदन कार्यशाला का आयोजन सभी जिलों में किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को आरक्षण, घर-घर गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, 80 करोड़ जनता को मुफ्त राशन दे रहे हैं. 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 करोड़ महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे. जिसका सीधा प्रसारण सभी मंडल के कार्यकर्ता देखेंगे और सुनेंगे. पीएम मोदी का महिला सशक्तिकरण पर जोर है. महिलाओं को हर सेक्टर में आने लाने के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है. प्रदेश मंत्री विनीता कुमारी ने कहा कि सभी मंडलों के कार्यकर्ता 22 फरवरी को पीएम के संवाद का सीधा प्रसारण को दिखाने की व्यवस्था कर हजारों की संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं. प्रधानमंत्री ने महिलाओं के सम्मान के लिए कई योजनाएं चलाई है. महिलाओं को आरक्षण, महिलाओं को सभी क्षेत्रों में सम्मान दिया है. पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जयप्रकाश राम, बेदु साव, अरशद खान ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश यादव, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिन्हा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सूरज मेहता, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल, जिला मंत्री जिला मंत्री सुधीर सिंह, महेंद्र यादव, बैजनाथ यादव, जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर जोशी, कोडरमा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह, नरेंद्र पाल, विजय यादव, मुकेश राम, द्वारिका राणा, सुरेंद्र यादव, रामदेव मोदी, सुनीति सेठ, झुमरी तिलैया नगर महामंत्री संजय शर्मा, नवीन चौधरी, सुधीर सेठ, पीयूष सहल, राजू सिंह, परमेश्वर यादव, मिथिलेश सिंह, दीप नारायण सिंह, मनोज साव, पप्पू पांडेय, मनोज मेहता, सुनील भारती, वीरेंद्र यादव, गायत्री देवी, सविता देवी, रीता लोहानी, रिया राज, सुनीता गिरी, मीणा साव, मुक्ता भदानी, आशा गुप्ता, कंचन भदानी, सरिता कन्धवे, ज्योति पुजारा, सरिता विजय, अंजू जैन, बेबी देवी, शीला देवी, पुष्पा वर्मा, अनिता कुमारी, जाहिद हुसैन, कृष्ण ब्रहपुरिया, सुधीर यादव, नंदकिशोर सोनी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/vinod-singh-close-to-hemant-soren-reached-ed-office/">हेमंत

सोरेन के करीबी विनोद सिंह पहुंचे ईडी ऑफिस, पति से मिलीं कल्पना सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//