Search

 
 
 

चंदवा में पंचायत समिति सदस्यों का अनिश्चित कालीन धरना शुरू

 
  • अबुआ आवास योजना में लाभुकों के चयन में लगाया अनियमितता का आरोप
  • कहा- अंतिम सूची में कई सुयोग्य दिव्यांग व विधवाओं का नाम काट दिया गया
Chandwa (Latehar) : चंदवा प्रखंड परिसर में शनिवार से पंचायत समिति सदस्यों का धरना शुरू हो गया. यह धरना अबुआ आवास योजना आवंटन में की गयी कथित मनमानी के विरोध में किया जा रहा है. पंचायत समिति सदस्यों का कहना है कि आवास योजना की सूची में व्यापक अनियमितता एवं पक्षपात बरती गयी है. धांधली कर अहर्ता रखने वाले जरूरमंद व गरीबों का नाम सूची से काट दिया गया है. धरना में पंचायत समिति सदस्यों ने अबुआ आवास योजना की सूची से हटाए गये सुयोग्य गरीबों का नाम तत्काल जोड़ने की मांग की है. कहा कि पंचायत सेवक व बिचौलिया सांठगांठ कर अबुआ आवास योजना के लाभुकों का चयन एवं सूची तैयार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अंतिम सूची में कई सुयोग्य दिव्यांग, विधवा और अन्य गरीब लोगों का नाम गायब है. बिचौलियों के ईशारे पर जरुरतमंद गरीबों का नाम हटा दिया गया है. पंसस का आरोप है कि बिचौलियों से मिलकर हटाये गये अबुआ आवास के योग्य गरीबों का नाम ग्राम सभा में भी नहीं जोड़ा गया है. पंचायत समिति सदस्यों ने कहा कि जब तक सूची में सुयोग्य लोगों का नाम नहीं जोड़ा जायेगा, धरना जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें : अमन">https://lagatar.in/mayank-singh-of-aman-sahu-gang-warns/">अमन

साहू गिरोह के मयंक सिंह की चेतावनी, पतरातू डैम से हरिहरपुर तक जमीन की नहीं होगी खरीद-बिक्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही