Search

 
 
 

राजभवन के समक्ष टेट सफल सहायक समन्वय समिति का बेमियादी धरना जारी

 
Ranchi : सहायक अध्यापक नियुक्ति के लिए बनी नयी नियमावली के विरोध में झारखंड राज्य टेट सफल सहायक समन्वय समिति के सैकड़ों सहायक अध्यापकों का राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना- प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा. मौके पर समन्वय समिति के महासचिव संजय मेहता ने कहा कि झारखंड में 20 वर्षों से पारा शिक्षक के रूप में बच्चों को पढ़ा रहे हैं. सरकार ने पारा शिक्षकों का नाम बदल कर सहायक अध्यापक कर दिया है. लेकिन सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है. झारखंड में सहायक अध्यापक के पद पर 14042 शिक्षक कार्यरत हैं. वर्ष 2012 में शिक्षक नियुक्ति नियमावली बनी था. 2015 और 2019 में इसमें संशोधन किया गया. आनन फनन में सरकार ने उस नियमावली को बदल दिया. नयी नियमावली बनायी गयी है, जिसमें ढेर सारी त्रुटियां हैं.

ग्रेड पे वेतनमान देने से सरकार मुकर रही

इनका कहना है कि ये शिक्षक गांव के स्कूल में बीस वर्षों से सेवा दे रहे हैं. टेट पास शिक्षक गरीब छात्रों को पढ़ा रहे हैं. सरकैर टेट पास शिक्षकों को अलग- अलग वेतनमान दे रही है, जो पूरी तरह से गलत है. ग्रेड पे वेतनमान देने से सरकार मुकर रही है. इस सरकार का चार वर्ष पूरा हो रहा है. लेकिन सरकार नहीं सुन रही है. 2024 के विधानसभा चुनाव में इसका जवाब दिया जाएगा. जबतक हमारी बात नहीं सुना जाती. तब तक अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे रहेंगे. मौके पर अभिमन्यु कुमार, योगेद्र पांडेय, दुर्गाचरण महतो, सीमांता घोसाला, संजय प्रजापति , विजय कुमार महतो समेत सैकड़ों शिक्षक शामिल थे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-on-cag-report-congress-will-attack-modi-government-on-friday-responsibility-given/">झारखंड

: सीएजी रिपोर्ट पर कांग्रेस शुक्रवार को मोदी सरकार को घरेगी, दी गयी जिम्मेवारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही