Ranchi: चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया सीडीएस रांची (छोटानागपुर डायसिसन एजुकेशनल सोसाइटी) के तत्ववाधान में रांची के अंतर्गत आने वाले सभी शिक्षण संस्थानों ने 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह साथ मनाया. इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिशप बीबी बास्के ने संत मार्गरेट हाईस्कूल मैदान में झंडोत्तोलन किया. अपने संदेश में उन्होंने जातिगत भेदभाव, लिंगभेद, अशिक्षा को दूर करके देश की अखंडता को बनाये रखने की महत्ता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि राष्ट्र की उपलबब्धियों का आकलन ही हमें विकसित भारत की ओर ले जा सकता है. स्वतंत्रता समारोह के दूसरे भाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन एचपीडीसी सभागार बहुबाजार में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने हमारा देश, हमारा भविष्य विषय को लेकर मनमोहक नृत्य नाटिका सहित आदिवासी और क्षेत्रिय नृत्यों से देशभक्ति का रंग भर दिया. बिशप ने छात्रों को बताया कि विकसित भारत के लिए युवाओं की अहम भूमिका है, जो उन्हें ही अपने कर्तव्य के रूप में स्वीकार कर आगे बढ़ना है. इसके अंतर्गत छात्रों ने पर्यावरण सुरक्षा, विज्ञान,तकनीक का विकास व प्रयोग, सामाजिक दायित्व, शिक्षा का महत्व, रोजगार, मानसिक आजादी, बाल मजदूरी, समाज में एकता की मजबूती, आजादी और स्वतंत्रता में साकारात्मक रूप समाहित कर विकसित भारत बनाने के मायने बताये. इतना ही नहीं बच्चों ने नृत्य नाटिका के माध्यम से भी देशभक्तों की वीरगाथा को प्रस्तुत किया. इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत रेव्ह एके डाहंगा की ओपनिंग प्रेयर से हुई. स्वागत गीत संत मिखाएल नेत्रहीन स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुत किया. स्वागत संत मार्गरेट यूपी स्कूल की प्राचार्या एडिथ ने किया. धन्यवाद ज्ञापन सीडीएस के सचिव रेव्ह एस भुईंया ने किया. अंतिम प्रार्थना डायसिस ऑफ छोटानागुपर के उपाध्यक्ष रेव्ह एस नाग ने किया.
इसे भी पढ़ें -स्वतंत्रता">https://lagatar.in/friendship-football-match-between-krikjarno-and-silli-football-academy-concluded-on-independence-day/">स्वतंत्रता
दिवस पर क्रिकजर्नो और सिल्ली फुटबॉल अकादमी के बीच मैत्री फुटबॉल मैच संपन्न इन्होंने जीते पुरस्कार
सांस्कृतिक कार्यक्रम में जूनियर सेक्शन के लिए प्रथम पुरस्कार संत पॉल्स प्राइमरी स्कूल को मिला. द्वितीय पुरस्कार एसपीजी मिशन स्कूल चुटिया को और तृतीय पुरस्कार संत मार्गरेट यूपी स्कूल को जबकि संत पॉल्स मिडिल स्कूल को संयुक्त रूप से दिया गया. हाई सेक्शन का प्रथम पुरस्कार संत मार्गरेट हाई स्कूल को, द्वितीय पुरस्कार संत मार्गरेट हाई हॉस्टेल को और तृतीय पुरस्कार संत मिखाएल नेत्रहीन विद्यालय को मिला. सीनियर वर्ग के लिए प्रथम पुरस्कार संत पॉल्स कॉलेज ने लिया, वहीं द्वितीय पुरस्कार संत बरनाबास कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने और तृतीय पुरस्कार संत बरनाबास स्कूल ऑफ नर्सिंग और संत मार्गरेट कॉलेज हॉस्टेल ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया.
संत पॉल्स कॉलेज में भी हुआ झंडोत्तोलन
संत पॉल्स कॉलेज में भी हर्ष्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि आटर्स फैकल्टी हेड प्रोफेसर निलिमा कुजूर ने झंडोत्तोलन किया. अपने संदेश में उन्होंने आजादी और तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डाला. साथ ही समय के साथ छात्रों को आगे बढ़ने का संदेश दिया. इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार तिग्गा, डॉ बिमल कुमार साहू सहित कॉलेज के सभी शिक्षकगण, शिक्षेकेत्तर कर्मचारी, स्टॉफ और छात्र-छात्राएं मौजूद थीं.
इसे भी पढ़ें -रामगढ़:">https://lagatar.in/ramgarh-gang-that-cheated-on-the-pretext-of-doubling-notes-busted-5-accused-arrested/">रामगढ़:
नोट डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment