Search

 
 
 

रांची: साईं नाथ विश्वविद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 
Ranchi: साईं नाथ विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. 78वें स्वतंत्रता दिवस पर साईं नाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ०) एसपी अग्रवालने तिरंगा फहराया. सर्वप्रथम विश्वविद्यालय के कुलपति को विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट के द्वारा परेड की सलामी दी गई. विश्वविद्यालय परिसर वंदे मातरम और भारत माता की जय के उदघोष से गूंज उठा. कुलपति ने देश के लिए जान न्योछावर करने वाले सभी राष्ट्र नायकों को नमन भी किया. विश्वविद्यालय के कुलपति अग्रवाल ने इस अवसर पर शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को संबोधित किया. वीसी ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियां गिनाईं. कहा कि स्वतंत्रता दिवस का हम सभी के जीवन में विशेष महत्व है. हमें अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है. कुलपति ने महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चन्द्र बोस व पं जवाहरलाल नेहरू की जीवनी को विस्तार से बताया एवं सभी संकायों के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्रशासनिक अधिकारियों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी.

एनसीसी के छात्रों के लिए हुई रैंक सेरेमनी

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स ने समूह नृत्य, समूह गान एवं देश के लिए अपनी बलि देने वाले महापुरुषों के रूप को मंच पर प्रदर्शन किया. साथ ही विश्वविद्यालय के एनसीसी के छात्रों के लिए रैंक सेरेमनी आयोजित की गई. कुलपति अग्रवाल द्वारा विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स रितेश कुमार- सीनियर अंडर ऑफिसर, अपूर्वा चौधरी- अंडर ऑफिसर, अंकित कुमार- अंडर ऑफिसर, नैतिक कुमार- अंडर ऑफिसर, सीक्यूएमएस- संत प्रकाश मिश्रा के अलावा सभी कैडेट्स को ’बी’ सर्टिफिकेट देकर कुलपति के हाथों सम्मानित किया गया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रशासनिक पदाधिकारी, एनसीसी कैडेट, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में कुलसचिव, संयुक्त कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, भी विभागों के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा.
इसे भी पढ़ें - कर्नाटक">https://lagatar.in/allegation-of-land-scam-against-karnataka-cm-governor-gives-permission-to-prosecute/">कर्नाटक

सीएम के खिलाफ जमीन घोटाले का आरोप, राज्यपाल ने दी मुकदमा चलाने की अनुमति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही