Search

 
 
 

साहिबगंज जिले में उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 

सिदो कान्हू स्टेडियम में मंत्री आलमगीर आलम ने फहराया तिरंगा

Sahibganj : साहिबगंज जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस धूमाधाम से मनाया गया. मुख्य समारोह सिदो कान्हू स्टेडियम में आयोजित किया गया. राज्य के मंत्री आलमगीर आलम ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया. समारोह में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. मंत्री आलमगीर आलम ने सर्वप्रथम वीर शहीद सिदो कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. डीसी रामनिवास यादव व पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने भी हूल क्रांति के नायक शहीद सिदो कान्हू को श्रद्धांजलि दी. अपने संबोधन में आलमगीर आलम ने कहा कि कठिन संघर्ष के बाद हमें आजादी मिली. स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के महापुरुषों के त्याग, बलिदान और संघर्ष का प्रतीक है. इन वीर नायकों में शहीद सिदो-कान्हू, चांद, भैरव, तिलका मांझी, नीलांबर-पीतांबर, फूलो-झानो, भगवान बिरसा मुंडा, शेख भिखारी, पांडे गणपत राय, वीर बुधु भगत प्रमुख थे. हमें इनके संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए इनके सिद्धांतों को जीवन में उतारना चाहिए. उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार की ओर से की ओर से राज्य के गरीबों के लिए शुरू की गईं कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से चर्चा की. वहीं, उपायुक्त रामनिवास यादव ने समाहरणालय परिसर में, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार ने विकास भवन में, एसपी नौशाद आलम ने पुलिस लाइन में झंडोत्तोलन किया. यह भी पढ़ें : बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-ccl-worker-dies-due-to-high-wind/">बेरमो:

हाईवा की चपेट में आने से सीसीएल कर्मी की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही