Search

 
 
 

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

 
Ranchi : भारत की आजादी का अमृत महोत्सव पर्व सरला बिरला पब्लिक स्कूल रांची ने 15 अगस्त, 2023 को उत्साह के साथ मनाया. एक विशेष सभा ‘शेयरिंग सिमिलरिटीज, सेलिब्रेटिंग डिफरेंसेज’ विषय पर आयोजित किया गया. छात्रों को विभाजन की कहानी सुनाई गई, ताकि उन्हें अपने पूर्वजों द्वारा किए गए महान बलिदानों के बारे में जानकारी हो. छात्रों ने इस दिन को मनाने के लिए क्राफ्ट भी बनाए. विद्यालय परिसर में प्रभातफेरी का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने जय हिंद और वंदे मातरम के नारे लगाये. आजादी की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों ने भी अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सेल्फी खींची. कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ. प्रदीप वर्मा, कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख, सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची, परमजीत कौर, प्राचार्या, प्रोफेसर (डॉ.) वीके सिंह, रजिस्ट्रार, सरला बिरला विश्वविद्यालय, नरहरि दास, मुख्य लेखाकार, सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में तिरंगा फहराने के साथ शुरू हुआ. विद्यालय के चारों सदनों ऋगवेद, अथर्ववेद, यजुर्वेद एवं सामवेद हाउस के बच्चों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत किया, जिसका नेतृत्व एनसीसी कैडेट ने किया. छात्रों ने नृत्य और संगीत प्रस्तुत किया. विद्यालय का प्रेक्षागृह मनमोहक देशभक्ति गीतों से गूंज उठा, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को बधाई दी और छात्रों को झारखंड के महान योद्धाओं बिरसा मुंडा और सिद्धो कान्हो सहित हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों के गौरवशाली बलिदानों के बारे में याद दिलाया. उन्होंने  हमारी संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई पहल ‘अपनी माटी, अपना देश के बारे में भी बताया. प्राचार्या परमजीत कौर ने आधुनिक भारत में लोकतंत्र, समानता और स्वतंत्रता के सही अर्थ पर ध्यान केंद्रित कराया और कहा कि स्वतंत्रता के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है. उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से हमारी स्वतंत्रता को महसूस करने, समझने, संजोने और एक प्रगतिशील राष्ट्र की दिशा में काम करने का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-news-former-mla-sanjeev-singh-rims-referred-to-aiims-in-repeated-brain-stroke-and-depression/">BIG

NEWS : रिपीटेड ब्रेन स्ट्रोक व अवसाद में पूर्व विधायक संजीव सिंह, रिम्स ने एम्स रेफर किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही