Search

 
 
 

गुरु नानक हाई स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने देशभक्ति गीत गाये

 
Ranchi :  गुरु नानक हाई स्कूल में 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शब्द एवं अरदास से की गयी. इसके बाद स्कूल के प्रिसिंपल डॉ कैप्टन सुमित कौर ने अतिथियों का स्वागत किया. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह ने ध्वजारोहण किया. इसके बाद जन गण मन राष्ट्रगान से स्कूल परिसर गूंज उठा. परेड और बैंड ने तिरंगे को सलामी दी. साथ ही विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया. स्कूल के सचिव सरदार परमजीत सिंह टिंकू ने सभी को हार्दिक बधाई दी. सचिव सरदार रणजीत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर वाइस प्रिसिंपल सोनिया कौर, हेड मिस्ट्रेस हरप्रीत कौर और मैनेजिंग कमिटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-news-former-mla-sanjeev-singh-rims-referred-to-aiims-in-repeated-brain-stroke-and-depression/">BIG

NEWS : रिपीटेड ब्रेन स्ट्रोक व अवसाद में पूर्व विधायक संजीव सिंह, रिम्स ने एम्स रेफर किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही