Medininagar: स्थानीय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. मौके पर विद्यालय के निदेशक सह पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने प्राचार्य, शिक्षक समेत सभी विद्यालय परिवार के सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एके सिंह ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी. उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि हमें भी एक सच्चे देशभक्त्त बनकर सदैव देश की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए. मातृभूमि की सेवा ही सच्ची सेवा है. हमें भी अपने कर्त्तव्य पथ पर निरंतर प्रगतिशील रहना चाहिए और अपने कर्त्तव्यों का पालन सहृदय करना चाहिए. विद्यालय के द्वादश तक के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट कर झंडे को सलामी दी. ध्वजारोहण के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कक्षा प्रथम से तृतीय की छात्राओं ने आओ बच्चें तुम्हे दिखाएं... पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया. द्वादश की छात्राओं ने ‘संदेशे आते हैं’ सामूहिक देशभक्त्ति गीत प्रस्तुत किया. द्वादश की छात्रा सृष्टि सुमेर ने हिन्दीं, नवम् की छात्रा अंशिका पाठक ने अंग्रेजी व नवम् की छात्रा श्रेया कुमारी ने संस्कृत में भाषण प्रस्तुत किया. कक्षा पंचम से नवम् तक कीे छात्र-छात्राओं ने पन्ना धाय की शौर्य गाथा पर एवं सीमा रेखा पर शहीदों की कुर्बानी से संबंधित नाटक प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन शिवांगी आनन्द, मीनू सिंह सह सृष्टि, प्रतिष्ठा एवं तेजस्विनी ने संयुक्त रुप से किया. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मी व बच्चे उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-police-commissioners-clarification-we-are-not-saving-anyone-in-the-rape-murder-case/">कोलकाता
पुलिस आयुक्त की सफाई, बलात्कार-हत्या मामले में हम किसी को बचा नहीं रहे… [wpse_comments_template]
पलामू: ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
Leave a Comment