Search

लोहरदगा जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह की धूम, डॉ रामेश्वर उरांव ने किया ध्वजारोहण

 Lohardaga :  लोहरदगा जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह काफी धूम-धाम से मनाया गयाय स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह बीएस कॉलेज स्टेडियम मैदान में आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर ने ध्वजारोहण किया. मौके पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का 78 वां साल अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सम्पूर्ण भारत वासियों के लिए अमिट गौरव की अनुभूति का अवसर है. यह आजादी हमारे पूर्वजों के अत्यंत कठिन, लम्बी एवं निरंतर संघर्ष तथा कुर्बानी की परिणति है. देश के उन तमाम महान स्वतंत्रता सेनानियों को आज का यह 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह समर्पित है.

उपायुक्त ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, सलामी दी

https://lagatar.in/independence-day-celebrations-in-lohardaga-dr-rameshwar-oraon-hoisted-the-flag/bhagmare/"

rel="attachment wp-att-934273">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/bhagmare.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/independence-day-celebrations-in-lohardaga-dr-rameshwar-oraon-hoisted-the-flag/harish/"

rel="attachment wp-att-934274">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Harish.jpg"

alt="" width="600" height="400" />https://lagatar.in/independence-day-celebrations-in-lohardaga-dr-rameshwar-oraon-hoisted-the-flag/rina/"

rel="attachment wp-att-934276">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Rina.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण और पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां, जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी, एसडीओ अमित कुमार,एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, मुख्यालय डीएसपी समीर कुमार तिर्की ने अपने कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी. इस क्रम में डीसी, एसपी व तमाम अधिकारियों के द्वारा जिले में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा, महात्मा गांधी, डॉ भीमराव अंबेडकर, वीर बुधू भगत, सुभाष चन्द्र बोस, शहीद एसपी अजय कुमार सिंह समेत सभी महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया.

अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ध्वजारोहण  

https://lagatar.in/independence-day-celebrations-in-lohardaga-dr-rameshwar-oraon-hoisted-the-flag/aviram/"

rel="attachment wp-att-934277">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Aviram.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन और अविराम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंसी टीको में सचिव इंद्रजीत कुमार के द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह पर ध्वजारोहण किया गया. इस अवसर पर मार्च पास्ट किया गया.   विद्यार्थियों ने राष्ट्र गान प्रस्तुत किया. छात्रों ने भारत माता की जय के नारे लगाये. देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत करने से पूर्व सभागार में दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन किया गया. अविराम कालेज आफ एजुकेशन एक्सीलेंस में कार्यक्रम के उपरांत जय भारती गीत पर तन्वी और साथी, केसरी भारत पर अंजली और साथी, सौगंध मुझे गीत पर नेहा और साथियों द्वारा भाव-विभोर कर देशभक्ति के रंग में रंगने वाली एक से बढ़कर प्रस्तुतियां दी गयी. प्राध्यापकों जंग बहादुर, आफताब, ममता रेणुका,पंकज, ऋतु,पवनशिव, रामप्रकाश, अनिल, खुशी प्यारी, चिनीबास, शशि आदि ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. प्राचार्य डॉ प्रतिमा त्रिपाठी, सचिव इंद्रजीत कुमार ने विचार रखे. थाना प्रभारी कुलदीप राज टोप्पो ने कहा कि महापुरुषों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें बेहतर जीवन प्रदान किया है.

किस्को प्रखंड क्षेत्र में 78वां स्वतंत्रता दिवस  हर्षोल्लास से मनाया गया

https://lagatar.in/independence-day-celebrations-in-lohardaga-dr-rameshwar-oraon-hoisted-the-flag/kiskao-thana/"

rel="attachment wp-att-934278">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Kiskao-thana.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र में 78वां स्वतंत्रता दिवस  हर्षोल्लास से मनाया गया. किस्को थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किस्को में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार ओड़ेया, पंचायत सचिवालय परहेपाट में मुखिया जतरू उरांव, पंचायत सचिवालय हिसरी में मुखिया रवि उरांव, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड कार्यालय परिसर में अध्यक्ष युनूस अंसारी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष साकिर हुसैन अंसारी के अलावा सभी क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गयी. स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.  देशभक्ति पर आधारित गीत, संगीत और नृत्य नाटक कर अतिथियों का मन मोह लिया गया. थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अपराध और उग्रवाद पर अंकुश लगाने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है.  इधर कुड़ू थाना प्रभारी ने थाना में स्वतंत्रता दिवस समारोह की 78वां वर्षगांठ पर तिरंगा फहराया.

 जेपीपी कार्यालय परिसर  में ध्वजारोहण किया गया

https://lagatar.in/independence-day-celebrations-in-lohardaga-dr-rameshwar-oraon-hoisted-the-flag/jpp/"

rel="attachment wp-att-934279">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/JPP.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> झारखंड पीपुल्स पार्टी जेपीपी के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व झारखंड आंदोलनकारी पूर्व विधायक स्व कमल किशोर भगत के छोटे भाई अनिल टाना भगत ने 78 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को किस्को मोड़ लोहरदगा स्थित कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दीं. इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता लाल नवल किशोर नाथ साहदेव, रामचंद्र गिरि, संजू सिंह, सुनीता उरांव, राम नारायण प्रसाद, मनोज उरांव, मुरारी जी, संगीता कुमारी, जाहिद अंसारी, एजाजुल अंसारी, मुकेश साहु, जेना भगत, प्रकाश टोप्पो, सुकरू उरांव, अनिस अंसारी, मुनवा उरांव, गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, बाबूलाल साहदेव आकाश उरांव, अमित सोनी, संदीप उरांव, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित हुए.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp