Search

पाकुड़ में स्वतंत्रता दिवस समारोहों की धूम, शान से फहराया तिरंगा

डीसी, एसपी ने किया परेड का निरीक्षण

Pakur : पाकुड़ जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया. शहर के रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में उपायुक्त मृत्युंजय बरनवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. उपायुक्त बरनवाल व पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दन एक साथ परेड का निरीक्षण किया. परेड में जिला पुलिस, एनसीसी व विद्यार्थियों की 14 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया. उपायुक्त ने अपने संबोधन में जिले वासियों केा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी, बिजली व सड़कों के विकास के लिए काम करने का आश्वासन दिया. जिले में चल रहीं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाने का संकल्प जताया. समारोह में बड़ी संख्या में लोग शरीक हुए. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/independence-day-celebrated-with-enthusiasm-in-sahibganj-district/">साहिबगंज

जिले में उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp