Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस देश के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित करता है : कमांडेंट

  • रैफ ने भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया भव्य आयोजन
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : सुदंरनगर स्थित रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) की 106वीं बटालियन ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया. इसमें कमांडेंट राजीव कुमार के नेतृत्व में सभी कार्मिकों ने देश के गौरव और शौर्य को याद किया. इस अवसर पर राष्ट्रध्वज का आरोहण किया गया और राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले वीर सपूतों को याद किया गया.
इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-mp-suman-mahatos-daughter-passes-away-cm-hemant-and-kalpana-pay-tribute/">पूर्व

सांसद सुमन महतो की बेटी का निधन, सीएम हेमंत और कल्पना ने दी श्रद्धांजलि
[caption id="attachment_933959" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/RAF-INDIPNDENS-DAY.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> भारतीय तिरंगे को सलामी देते कमांडेंट राजीव कुमार.[/caption]
झंडारोहण के उपरांत कमाडेंट राजीव कुमार ने देश की सेवा में सर्वोत्तम योगदान देने वाले कार्मिकों के नाम पुकारे तथा उनकी वीरता एवं बल को दिये योगदान को सलाम किया. उन्होंने कहा अधिकारियों और जवानों का हौसला अफजाई किया. उन्होंने कहा कि "स्वतंत्रता दिवस हमें न केवल हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है, बल्कि हमें यह भी प्रेरित करता है कि हम अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान और देश के प्रति समर्पित रहें।"
इसे भी पढ़ें : ISRO">https://lagatar.in/isro-created-history-again-successful-launch-of-sslv-d3-from-sriharikota/">ISRO

ने फिर रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से SSLV-D3-EOS-08 की सफल लॉन्चिंग, आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट

आरसीडब्ल्यूए में भी हुआ ध्वजारोहण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/RAF-INDIPNDENS-DAY-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
दूसरी ओर, आरसीडब्ल्यूए रैफ की अध्यक्ष शुभ्रा कांत ने भी इस पावन अवसर पर बल के अधिकारियों और जवानों के परिवारों के साथ ध्वजारोहण किया. उन्होंने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाकर देश में सद्भावना और एकता का संदेश दिया. उनके इस प्रेरणादायक कदम ने पूरे आयोजन को और भी विशेष बना दिया. इस अवसर पर वाहिनी के सभी अधिकारियों और जवानों के बीच मिठाइयां बांटी गईं, जिससे सभी के बीच खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा.
इसे भी पढ़ें : देर">https://lagatar.in/ramgarh-sp-came-on-the-road-late-at-night-and-took-stock-of-the-law-and-order-situation/">देर

रात सड़क पर उतरे रामगढ़ SP, विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

`एट होम पार्टी` का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/RAF-INDIPNDENS-DAY-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
इसके अतिरिक्त, संध्या के समय परंपरानुसार अधिकारियों तथा अधीनस्थों के बीच `एट होम` पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने मिलकर एक-दूसरे के साथ उत्सव का आनंद लिया और आपसी सौहार्द को मजबूत किया. इस पूरे समारोह में रैपिड एक्शन फोर्स 106वीं बटालियन के सभी अधिकारी और जवान देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ लेते हुए गर्व से भर उठे. साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने इस आयोजन को और भी जीवंत बना दिया.
 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही