Search

 
 
 

स्वतंत्रता दिवस अमर शहीदों को याद करने का दिन : लातेहार डीसी

 
Latehar :  स्वतंत्रतता दिवस के मौके पर डीसी हिमांशु मोहन ने जिला स्टेडियम में झंडोतोलन किया. इससे पहले उन्होंने परेड का निरीक्षण किया. हिमांशु मोहन ने अपने संबोधन में कहा कि 77वें स्वतंत्रता दिवस पर उन अमर शहीदों को याद करने है, जिनकी कुर्बानियों की बदौलत आज हम  खुली हवा में सांस ले रहे हैं. कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत संपूर्ण भारत वर्ष में हर घर तिरंगा अभियान आयोजित किया जा रहा है.हर घर तिरंगा फहरा कर सच्चे देश भक्ति, एकता का प्रतीक और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिए सभी नागरिक आगे बढ़ सकते हैं. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-ed-court-refuses-to-grant-bail-sahebganjs-mining-businessman-krishna-saha/">रांची

: साहेबगंज के खनन व्यापारी कृष्णा साहा को बेल देने से ED कोर्ट का इंकार)

डीसी ने विकास योजनाओं की जानकारी दी

मौके पर डीसी ने जिला प्रशासन की उपलिब्धयों को गिनाया और जिले में संचालित विकास योजनाओं की जानकारी दी. इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार व अन्य न्यायिक पदाधिकारियों के अलावा पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, विधायक वैद्यनाथ राम, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरूण कुमार दुबे, जिप सदस्य विनोद उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार समेत कई पदाधिकारी उपिस्थत रहे. इसे भी पढ़ें : हम">https://lagatar.in/we-had-already-jumped-from-qutub-minar-bjp-saved-us-babulal/">हम

तो कुतुबमीनार से कूद ही चुके थे, भाजपा ने बचा लिया : बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही