Ranchi: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रिम्स में मरीजों को पांच वक्त का गुणवत्ता युक्त भोजन दिया जाता है, ताकि बीमारी जल्द ठीक हो सके. इसके लिए रिम्स में मरीजों को खाना खिलाने की जिम्मेदारी द जाना इंटरप्राइजेज नामक कंपनी के पास है. कंपनी के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मरीजों को नाश्ते में लड्डू दिया गया. मैनेजर फैजल खान और समरेश मंडल ने कहा है कि मरीज अपने घरों से दूर रहते हैं. ऐसे में उनकी सेवा करना हमारा धर्म है. उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. [wpse_comments_template]
स्वतंत्रता दिवस: रिम्स में मरीजों को नाश्ते में दिया गया लड्डू
Last Updated: Aug 15, 2023 12:00 AM (IST)