Search

 
 
 

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

 
Ranchi : ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल रांची में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया. इस मौके पर कई छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया. स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को स्कूल के सातवीं और आठवीं कक्षा के 1135 विद्यार्थियों सुबह 8 बजे प्रभातफेरी निकाल नगर भ्रमण किया. सभी विद्यार्थियों ने देशभक्ति नारे लगाते हुए पूरे उत्साह के साथ कदम ताल मिलाते हुए नगर भ्रमण किया. इस अवसर पर विद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सिमी मेहता ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का पहला धर्म है कि वह देश की रक्षा का संकल्प लेते हुए हर वैसे कार्य करें, जिससे देश का नाम रौशन हो सके. साथ ही देश के वीरों की बलिदानों को याद दिलाया एवं उनसे देश भक्ति की भावना को सीखने की सलाह भी दी. इस अवसर पर विद्यालय के एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर रवि शेखर, जूनियर विंग इंचार्ज राज किशोर शर्मा एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-news-former-mla-sanjeev-singh-rims-referred-to-aiims-in-repeated-brain-stroke-and-depression/">BIG

NEWS : रिपीटेड ब्रेन स्ट्रोक व अवसाद में पूर्व विधायक संजीव सिंह, रिम्स ने एम्स रेफर किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही