Search

 
 
 

स्वतंत्रता दिवस पर कैंब्रियन पब्लिक स्कूल की प्रिसिंपल ने तिरंगा फहराया

 
Ranchi : राजधानी के कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. स्कूल की प्रिसिंपल डॉ. नीता पांडेय ने राष्ट्रध्वज फहराया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की आजादी लंबे संघर्ष और सैकड़ों वीर सपूतों के बलिदान का प्रतिफल है. हमारा यह कर्तव्य है कि हम आजादी के मूल्य को समझें और देश के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें. उन्होंने कहा कि पिछले 76 वर्षों में भारत ने शिक्षा, जनस्वास्थ्य, अंतरिक्ष, उद्योग सहित अन्य सभी क्षेत्रों में प्रगति की है. इस प्रगति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा दायित्व है. (पढ़ें, हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-one-km-long-tricolor-trip-and-tableau-remained-the-center-of-attraction/">हजारीबाग

: एक किमी लंबी तिरंगा यात्रा और झांकी रहा आकर्षण का केंद्र)

बच्चों ने गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविह्वल किया

प्रिसिंपल के संबोधन के बाद बच्चों ने वंदे मातरम गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया. शहलोज सिंह ने मेरा भारत शीर्षक कविता और खुशी में स्वतंत्रता के मूल्यों पर सारगर्भित भाषण प्रस्तुत किया. बच्चों ने धन-धान्य पुष्प से भरा यह वसुंधरा गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविह्वल कर दिया. इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक, कर्मचारी, बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : गुरु">https://lagatar.in/flag-hoisting-was-done-at-guru-govind-school/">गुरु

गोबिंद स्कूल में झंडोत्तोलन किया गया, विद्यार्थियों ने अलग-अलग राज्यों के लोक नृत्य किये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही